- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,23 June , 2026
FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2026 GAUTAM : थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के जीवन को अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में इनर व्हील क्लब (IWC) इंडस्ट्रियल टाउन, फरीदाबाद द्वारा अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद के प्रांगण में प्रदान की गई। वैन सेवा संवेदनशीलता, मानवता और सेवा-भाव का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई है। इस वैन के माध्यम से थेलासीमिया ग्रस्त बच्चों को अस्पताल आने-जाने, नियमित रक्त चढ़वाने तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए अत्यंत सुविधा प्राप्त होगी, जिससे बच्चों एवं उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।
फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया, फरीदाबाद ने इस अमूल्य सहयोग के लिए इनर व्हील क्लब इंडस्ट्रियल टाउन, फरीदाबाद की समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।
विशेष रूप से, इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 301 (वर्ष 2025-26) की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती दीपिका बाली जी ने जो संकल्प एवं वादा किया था, वह आज पूर्ण रूप से साकार हुआ है। इसके साथ ही श्रीमती अनीता जैन जी तथा मनिता गुप्ता सिंघला जी का वह सपना भी साकार हुआ, जिसमें थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए एक समर्पित वाहन उपलब्ध कराने की भावना निहित थी। यह उपलब्धि उनके समर्पण, संवेदनशीलता एवं सेवा-भाव का प्रतीक है।
फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया, फरीदाबाद के प्रधान बी. दास गुलाटी, महासचिव रविंद्र डुडेजा व् जे.के. भाटिया की ओर से श्रीमती दीपिका बाली जी, श्रीमती अनीता जैन जी, मनिता गुप्ता सिंघला जी तथा इनर व्हील क्लब इंडस्ट्रियल टाउन, फरीदाबाद की पूरी टीम के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि यह सहयोग न केवल बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करेगा, बल्कि उनके जीवन में आशा, आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का संचार भी करेगा।
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि, "थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का जो संकल्प आपने लिया, वह आज सेवा के एक सुंदर उपहार के रूप में साकार हुआ है। यह सहयोग बच्चों के जीवन में सदैव एक यादगार और प्रेरणादायी अध्याय बना रहेगा।"
फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया, फरीदाबाद के प्रधान बी. दास गुलाटी, महासचिव रविंद्र डुडेजा व् जे.के. भाटिया ने इस मानवीय पहल को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक संस्थाएँ आगे आकर थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के बेहतर एवं सुरक्षित जीवन के लिए सहयोग प्रदान करती रहेंगी।
FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को प्रदेश में पेपरलेस रजिस्ट्री 2.0 (द्वितीय चरण) एवं ऑटो इंतकाल प्रणाली क Read More...
FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2026 : GAUTAM : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी, महासचिव डॉ. सुनील कुमार के निर्देशानुसार तथा आयुष सिन्हा उपायु Read More...
FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2026 : GAUTAM : समाज सेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने लख़नऊ कोचिंग सेंटर के आग हादसे में जान गवाने वाले होनहार विधार्थियो की मौत पर गहरा दुख जताते ह Read More...
FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2026 : GAUTAM : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने खेड़ी मंडल में प्रवास के दौरान स्वच्छता अभिय Read More...
FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2026 GAUTAM : थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के जीवन को अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में इनर व्हील क्लब (IWC) इंडस्ट्रियल टाउन, फरीदाबाद द्वार Read More...
NEW DELHI NEWS 23 JUNE 2026 : GAUTAM : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संगति फाउंडेशन एवं ईगल स्पेशियली एबल्ड राइडर्स द्वारा इंडिया गेट, नई दिल्ली में एक अनूठे Read More...
FARIDABAD NEWS 22 JUNE 2026 : GAUTAM : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह संपूर्ण विश्व में दिखाई दिया, जिसमें ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इ Read More...
FARIDABAD NEWS 22 JUNE 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय योग समारोह में हर Read More...