FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,23 June , 2026
स्वच्छता अभियान और पौधारोपण के माध्यम से मंत्री राजेश नागर ने दिया जनजागरण का संदेश

FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2026 : GAUTAM : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने खेड़ी मंडल में प्रवास के दौरान स्वच्छता अभियान चलाकर और पौधारोपण कर लोगों को स्वच्छ एवं हरित भारत के निर्माण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया तथा पौधे रोपे।
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप मिला है। स्वच्छ भारत अभियान ने देशभर में स्वच्छता के प्रति नई जागरूकता पैदा की है, वहीं वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण और हरित परिवेश स्वस्थ समाज की आधारशिला हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण के कार्य में भागीदारी करनी चाहिए। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और सुरक्षित पर्यावरण देने के लिए आज से ही सामूहिक प्रयास करने होंगे।
मंत्री राजेश नागर ने लोगों से अपने घर, मोहल्ले और आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जब समाज और सरकार मिलकर कार्य करते हैं, तभी सकारात्मक परिवर्तन संभव होता है।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी स्वच्छता बनाए रखने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी नीरज मित्तल, मंडल अध्यक्ष सुधीर मेहता, पार्षद संजीव कुमार, कुसुम भाटी, रणवीर नरवत, मास्टर धर्म सिंह, रणवीर नंबरदार, कपिल मुनि, मनोज नागर, पूनम भड़ाना, धर्मेंद्र बिधूड़ी, विनय भाटी, पूर्व सरपंच कुलबीर चौहान, अजब चंदीला, अनूप जिंदल, शिवकुमार सरपंच, संदीप अधाना, श्रवण करहाना, हरपाल भाटी, महेश भाटी, राजकुमार, भाटी राकेश प्रधान, कृष्ण हाडा, राजकुमार आर्य, राकेश शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

स्वच्छता अभियान और पौधारोपण के माध्यम से मंत्री राजेश नागर ने दिया जनजागरण का संदेश

More News

6/23/2026 8:19:42 PM
पेपरलेस रजिस्ट्री 2.0 एवं ऑटो इंतकाल प्रणाली से राजस्व सेवाओं में आएगी नई पारदर्शिता : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2026 : GAUTAM  : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को प्रदेश में पेपरलेस रजिस्ट्री 2.0 (द्वितीय चरण) एवं ऑटो इंतकाल प्रणाली क Read More...

6/23/2026 4:51:48 PM
अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करी विरोधी दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता शिविर आयोजित

FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2026 : GAUTAM : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी, महासचिव डॉ. सुनील कुमार के निर्देशानुसार तथा आयुष सिन्हा उपायु Read More...

6/23/2026 4:48:41 PM
लख़नऊ कोचिंग सेंटर जैसे हादसों से सरकार को सबक लेकर इनके लिए ठोस नीति बनानी चाहिए  : हरीश चन्द्र आज़ाद

FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2026 : GAUTAM :  समाज सेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने लख़नऊ कोचिंग सेंटर के आग हादसे में जान गवाने वाले होनहार विधार्थियो की मौत पर गहरा दुख जताते ह Read More...

6/23/2026 4:44:49 PM
स्वच्छता अभियान और पौधारोपण के माध्यम से मंत्री राजेश नागर ने दिया जनजागरण का संदेश

FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2026 : GAUTAM : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने खेड़ी मंडल में प्रवास के दौरान स्वच्छता अभिय Read More...

6/23/2026 4:41:37 PM
इनर व्हील क्लब इंडस्ट्रियल टाउन ने थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए वैन सेवा प्रदान की  

FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2026  GAUTAM : थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के जीवन को अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में इनर व्हील क्लब (IWC) इंडस्ट्रियल टाउन, फरीदाबाद द्वार Read More...

6/23/2026 4:36:55 PM
इंडिया गेट पर दिव्यांगजनों द्वारा अटैचमेंट वाली स्कूटी पर सुगम्य योग का प्रदर्शन

NEW DELHI NEWS 23 JUNE 2026 : GAUTAM :  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संगति फाउंडेशन एवं ईगल स्पेशियली एबल्ड राइडर्स द्वारा इंडिया गेट, नई दिल्ली में एक अनूठे Read More...

6/22/2026 9:53:17 PM
ESIC मेडिकल कॉलेज एंव हॉस्पिटल में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

FARIDABAD NEWS 22 JUNE 2026 : GAUTAM : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह संपूर्ण विश्व में दिखाई दिया, जिसमें ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इ Read More...

6/22/2026 7:14:11 PM
मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक घोषणाओं से हरियाणा में आएगी योग क्रांति : फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन

FARIDABAD NEWS 22 JUNE 2026 : GAUTAM  : फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय योग समारोह में हर Read More...


Welcome