- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,24 June , 2026
FARIDABAD NEWS 24 JUNE 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस सरकार द्वारा वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ के अवसर पर "संविधान हत्या दिवस" विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले 50 लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
संगोष्ठी में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार में केंद्रीय ऊर्जा तथा शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर मुख्य वक्ता होंगे । यह कार्यक्रम 25 जून 2026 (गुरुवार) को सायं 6:00 बजे, सेंट्रल पार्क, सेक्टर-12, फरीदाबाद में आयोजित होगा।
भाजपा फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 1975 में लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय माना जाता है। उस दौरान संविधान की मूल भावना को कुचलते हुए नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन किया गया, विपक्षी नेताओं एवं लोकतंत्र समर्थकों को जेलों में डाल दिया गया तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कठोर प्रतिबंध लगाए गए।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक वर्ष इस दिन को "संविधान हत्या दिवस" के रूप में मनाकर देश की युवा पीढ़ी को आपातकाल की वास्तविकता से अवगत कराने तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को स्मरण करने का कार्य करती है।
श्री रामपाल ने बताया कि कार्यक्रम में मंत्रीगण, विधायकगण, जन प्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, लोकतंत्र सेनानी, उनके परिजन तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने का आह्वान किया।
कांग्रेस ने संविधान को पैरों तले कुचलने का किया घोर पाप : मनोहर लाल
FARIDABAD NEWS 25 JUNE 2026 : GAUTAM : केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री व Read More...
FARIDABAD NEWS 25 JUNE 2026 : GAUTAM : निर्जला एकादशी के पावन पर्व परनव सेवा समिति ने अपने कार्यालय मानव भवन सेक्टर 10 पर छबील लगाकर आम जन को ठंडा मीठा शरबत पिलाया। सम Read More...
FARIDABAD NEWS 25 JUNE 2026 : GAUTAM : राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की श्रीमती निवेदिता तिवारी (मुख्य महाप्रबंधक ,हरियाणा क्षेत्रीय कार्यालय, नाबार्ड Read More...
FARIDABAD NEWS 25 JUNE 2026 : GAUTAM : निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए मीठे पानी की सेवा का आयोजन कि Read More...
FARIDABAD NEWS 24 JUNE 2026 : GAUTAM : अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे साप्ताहिक जागरूकता अभियान के दूसरे दिन सेक्टर Read More...
FARIDABAD NEWS 24 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्ज यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी, रजि.-292) संबंधित: हरियाणा कर्मचारी महासंघ एवं अखिल भारतीय राज्य कर Read More...
FARIDABAD NEWS 24 JUNE 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर के जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधि Read More...
FARIDABAD NEWS 24 JUNE 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस सरकार द्वारा वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ के अवसर पर & Read More...