FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,24 June , 2026
अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करी विरोधी दिवस पर जागरूकता अभियान

FARIDABAD NEWS 24 JUNE 2026 : GAUTAM : अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे साप्ताहिक जागरूकता अभियान के दूसरे दिन सेक्टर-14 पार्क में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, पार्क में कार्यरत कर्मचारियों एवं बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान पार्क में कार्यरत माली एवं वहां उपस्थित बच्चों को मादक पदार्थों के दुरुपयोग से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि नशा केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि मस्तिष्क, लीवर, किडनी तथा अन्य महत्वपूर्ण अंगों को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। नशे की लत व्यक्ति की कार्यक्षमता, पारिवारिक जीवन एवं सामाजिक प्रतिष्ठा को भी नष्ट कर देती है।

जागरूकता सत्र में उपस्थित लोगों से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। बच्चों को विशेष रूप से प्रेरित किया गया कि वे नशीले पदार्थों से दूर रहें और अपने साथियों को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें।

इस अवसर पर अशोक काउंसलर, भीम काउंसलर, पूजा त्यागी तथा बीके अस्पताल की टीम ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया और उपस्थित लोगों को नशा मुक्त जीवन के महत्व के बारे में जानकारी दी।

जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद द्वारा संचालित यह जागरूकता अभियान 30 जून तक विभिन्न स्थानों पर जारी रहेगा, जिसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करी विरोधी दिवस पर जागरूकता अभियान

More News

6/25/2026 9:52:08 PM
आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर “लोकतंत्र रक्षा सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

कांग्रेस ने संविधान को पैरों तले कुचलने का किया घोर पाप : मनोहर लाल

FARIDABAD NEWS 25 JUNE 2026 : GAUTAM  :  केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री व Read More...

6/25/2026 9:47:25 PM
मानव सेवा समिति ने छबील लगाकर आमजन को पिलाया ठंडा मीठा शरबत

FARIDABAD NEWS 25 JUNE 2026 : GAUTAM  : निर्जला एकादशी के पावन पर्व परनव सेवा समिति ने अपने कार्यालय मानव भवन सेक्टर 10 पर छबील लगाकर आम जन को ठंडा मीठा शरबत पिलाया। सम Read More...

6/25/2026 9:38:23 PM
नाबार्ड की विकासात्मक गतिविधियों का संचालन एवं समन्वय करेगा :निवेदिता तिवारी

FARIDABAD NEWS 25 JUNE 2026 : GAUTAM  : राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की श्रीमती निवेदिता तिवारी (मुख्य महाप्रबंधक ,हरियाणा क्षेत्रीय कार्यालय, नाबार्ड Read More...

6/25/2026 9:33:19 PM
निर्जला एकादशी पर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में मीठे पानी का वितरण

FARIDABAD NEWS 25 JUNE 2026 : GAUTAM :  निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए मीठे पानी की सेवा का आयोजन कि Read More...

6/24/2026 8:20:16 PM
अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करी विरोधी दिवस पर जागरूकता अभियान

FARIDABAD NEWS 24 JUNE 2026 : GAUTAM : अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे साप्ताहिक जागरूकता अभियान के दूसरे दिन सेक्टर Read More...

6/24/2026 8:12:09 PM
एक्सईएन कार्यालयों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन

FARIDABAD NEWS 24 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्ज यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी, रजि.-292) संबंधित: हरियाणा कर्मचारी महासंघ एवं अखिल भारतीय राज्य कर Read More...

6/24/2026 7:59:45 PM
25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : सोहन पाल सिंह

FARIDABAD NEWS 24 JUNE 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर के जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधि Read More...

6/24/2026 7:46:48 PM
भाजपा मनाएगी ‘संविधान हत्या दिवस’ मनोहर लाल होंगे मुख्य वक्ता

FARIDABAD NEWS 24 JUNE 2026 : GAUTAM :  भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस सरकार द्वारा वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ के अवसर पर & Read More...


Welcome