- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,24 June , 2026
FARIDABAD NEWS 24 JUNE 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर के जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय था। उन्होंने कहा कि उस दौर में लोकतांत्रिक संस्थाओं, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों का दमन किया गया, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता।
सोहन पाल सिंह ने कहा कि भाजपा उन सभी लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करती है जिन्होंने आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उन्होंने युवाओं से लोकतंत्र की रक्षा तथा संवैधानिक मूल्यों को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कल फरीदाबाद में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी कृष्ण पाल गुर्जर आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सेंट्रल पार्क में सम्मानित करेंगे।
प्रेस वार्ता में जिप चेयरमैन विजय लोहिया,भाजपा के वरिष्ठ नेता टिप्पर चंद शर्मा, जिला महामंत्री कविंद्र चौधरी तथा अनुराग गर्ग भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि आपातकाल लोकतंत्र पर एक गंभीर प्रहार था और देशवासियों को उस कालखंड से सीख लेकर लोकतांत्रिक परंपराओं को और मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
भाजपा नेताओं ने कहा कि आपातकाल की स्मृति देश को यह संदेश देती है कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए नागरिकों की जागरूकता और सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
कांग्रेस ने संविधान को पैरों तले कुचलने का किया घोर पाप : मनोहर लाल
FARIDABAD NEWS 25 JUNE 2026 : GAUTAM : केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री व Read More...
FARIDABAD NEWS 25 JUNE 2026 : GAUTAM : निर्जला एकादशी के पावन पर्व परनव सेवा समिति ने अपने कार्यालय मानव भवन सेक्टर 10 पर छबील लगाकर आम जन को ठंडा मीठा शरबत पिलाया। सम Read More...
FARIDABAD NEWS 25 JUNE 2026 : GAUTAM : राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की श्रीमती निवेदिता तिवारी (मुख्य महाप्रबंधक ,हरियाणा क्षेत्रीय कार्यालय, नाबार्ड Read More...
FARIDABAD NEWS 25 JUNE 2026 : GAUTAM : निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए मीठे पानी की सेवा का आयोजन कि Read More...
FARIDABAD NEWS 24 JUNE 2026 : GAUTAM : अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे साप्ताहिक जागरूकता अभियान के दूसरे दिन सेक्टर Read More...
FARIDABAD NEWS 24 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्ज यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी, रजि.-292) संबंधित: हरियाणा कर्मचारी महासंघ एवं अखिल भारतीय राज्य कर Read More...
FARIDABAD NEWS 24 JUNE 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर के जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधि Read More...
FARIDABAD NEWS 24 JUNE 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस सरकार द्वारा वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ के अवसर पर & Read More...