- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,11 July , 2026
FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान अब अपने अंतिम चरण में है। अभियान की अंतिम तिथि 14 जुलाई निर्धारित है और अब केवल तीन दिन शेष हैं। जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और अपना गणना प्रपत्र (Enumeration Form) शीघ्र जमा कराकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
आज सायं तक जिले के सभी 1,650 बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में शत-प्रतिशत सक्रिय हैं। सभी बीएलओ द्वारा 100 प्रतिशत गणना प्रपत्र डाउनलोड एवं प्रिंट का कार्य किया जा चुका है।
60 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा, शेष कार्य पूरा करने में सहयोग करें मतदाता
अब तक जिले में 60 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है, वहीं अन्य गणना प्रपत्र अभी डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया में हैं। 4,534 मतदाताओं (0.24 प्रतिशत) ने स्वयं ऑनलाइन सत्यापन किया है, शेष सत्यापन बीएलओ द्वारा किया जा चुका है।
विधानसभावार अभी तक प्रगति के अनुसार गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण और अनुसार डिजिटाइजेशन प्रगति पर है। पृथला विधानसभा में लगभग 71.51 प्रतिशत, फरीदाबाद एनआईटी में 60 प्रतिशत, बड़खल में 60 प्रतिशत, बल्लभगढ़ में 48 प्रतिशत, फरीदाबाद विधानसभा में 56 प्रतिशत तथा तिगांव विधानसभा में 59 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन हो चुका है। डिजिटाइजेशन के मामले में पृथला विधानसभा 71 प्रतिशत के साथ सबसे आगे है, जबकि अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी कार्य तेजी से जारी है।
रविवार की छुट्टी का पूरा लाभ उठाएं और अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क करें- डीसी
जिला प्रशासन एवं निर्वाचन विभाग की टीमें मिशन मोड में कार्य कर रही हैं। सभी बीएलओ लगातार घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर रहे हैं ताकि कोई भी पात्र मतदाता इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया से वंचित न रहे। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जिन नागरिकों ने अभी तक अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं कराया है, वे रविवार की छुट्टी का पूरा लाभ उठाएं और अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों सहित एसआईआर गणना प्रपत्र अवश्य जमा कराएं। अब केवल तीन दिन शेष हैं। 14 जुलाई का इंतजार न करें, बल्कि रविवार सहित अगले तीन दिनों में ही अपना गणना प्रपत्र जमा कर दें। समय पर प्रपत्र जमा कराने से मतदाता सूची में आपका विवरण सही एवं अद्यतन रहेगा और किसी भी प्रकार की तकनीकी या दस्तावेज संबंधी समस्या का समय रहते समाधान किया जा सकेगा।
FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार द्वारा 13 मई को नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के साथ हुए समझौते को लागू करन Read More...
FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट फरीदाबाद के प्रिंसिपल डॉ संदीप लोहानी ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार के पर्यटन विभाग Read More...
BALLABHGARH NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाने की दिशा में एक अनुकरणीय कदम उठाते हुए, विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल (सेक्टर-2 ब्रांच) Read More...
FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान अब अपने अंतिम चरण में है। अभियान की अंतिम तिथि 14 जुल Read More...
FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन आयोग के चेयरमैन ठाकुर उमेश भाटी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों Read More...
FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : सतयुग दर्शन वसुंधरा के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि.) एवं सर्वोदय हॉस्पिटल, फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आ Read More...
FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने श्री राधा-कृष्ण मंदिर के द्वितीय वार्षिकोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित भव्य एवं आध्यात्मिक Read More...
कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन फरीदाबाद का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम आयुक्त से मिलने पहुंचे, अनुपस्थिति में उनके निजी सहायक को सौंपा ज्ञापन
FARIDABAD NEWS 09 JULY 2026 : GAUTAM :
Read More...