www.ihmfaridabad.com पर विजिट कर सकते हैं। संस्थान का पता: बड़खल झील क्रॉसिंग, सेक्टर-48, फरीदाबाद है।

" />

FARIDABAD

HindustanVision Saturday,11 July , 2026
होटल मैनेजमेंट संस्थान फरीदाबाद में नए शैक्षणिक सत्र में  सीधे प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ

FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट फरीदाबाद के प्रिंसिपल  डॉ संदीप लोहानी ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार के पर्यटन विभाग तथा भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अधीन संचालित हो रहे संस्थान में 3 वर्षीय डिग्री कोर्स के लिए सीधे प्रवेश की  प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान द्वारा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से संबद्ध 3 वर्षीय डिग्री कोर्स के साथ-साथ फ़ूड प्रोडक्शन (शेफ़) एवं एफ एंड बी सर्विसेज़ में डेढ़ वर्षीय डिप्लोमा कोर्स संचालित किए जाते हैं। यह संस्थान अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था तथा शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए विशेष रूप से पहचाना जाता है। इसके पूर्व छात्रों का एक सशक्त नेटवर्क है और इसके विद्यार्थी विश्वभर में विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संस्थान में छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप कई छात्र सफल उद्यमी के रूप में भी स्थापित हुए हैं।
प्रिंसिपल डॉ संदीप लोहानी ने बताया कि होटल प्रबंधन के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए होटल प्रबंधन संस्थान, फरीदाबाद में शैक्षणिक सत्र हेतु डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए बीएससी हॉस्पिटैलिटी एवं होटल एडमिनिस्ट्रेशन में  सीटों पर प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए आयु सीमा  भी नहीं है। इन सभी पाठ्यक्रमों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है।

रोजगार के अवसर: प्रिंसिपल संदीप लोहानी ने बताया कि आईएचएम फरीदाबाद से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं, जिनमें प्रमुख रूप से सरकारी नौकरियां, थल सेना, एयरलाइंस, 5 स्टार एवं 4 स्टार होटल, क्विक सर्विस रेस्टोरेंट, क्लब/पब/लाउंज, क्रूज लाइन्स, इवेंट प्लानिंग, ब्यूटी एवं ग्रूमिंग सेवाएं, फैसिलिटी मैनेजमेंट, कॉर्पोरेट सेक्टर एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियां, अस्पताल, रिटेल सेक्टर आदि शामिल हैं। इसके अतिरिक्त विद्यार्थी स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में भी अपना करियर बना सकते हैं।

आईएचएम द्वारा विद्यार्थियों के लिए छात्रावास सुविधा भी उपलब्ध है। साथ ही शिक्षा ऋण सहायता एवं सरकारी छात्रवृत्ति जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को भी लाभ मिल सके।

प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की हेल्पलाइन नंबर 8796165668, 9211597366, 0129-2985668 पर संपर्क कर सकते हैं या वेबसाइट www.ihmfaridabad.com पर विजिट कर सकते हैं। संस्थान का पता: बड़खल झील क्रॉसिंग, सेक्टर-48, फरीदाबाद है।

होटल मैनेजमेंट संस्थान फरीदाबाद में नए शैक्षणिक सत्र में  सीधे प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ

More News

7/11/2026 7:51:20 PM
अभियान के तहत 13 जुलाई की जिला स्तरीय रैली ऐतिहासिक होगी : बलबीर सिंह बालगुहेर 

FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार द्वारा 13 मई को नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के साथ हुए समझौते को लागू करन Read More...

7/11/2026 7:28:52 PM
होटल मैनेजमेंट संस्थान फरीदाबाद में नए शैक्षणिक सत्र में  सीधे प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ

FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट फरीदाबाद के प्रिंसिपल  डॉ संदीप लोहानी ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार के पर्यटन विभाग Read More...

7/11/2026 7:05:05 PM
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल और भारत विकास परिषद ने की 'हरित धरा अभियान' की शुरुआत; बल्लभगढ़ में लगेंगे 1000 पेड़ :  मूलचंद शर्मा

BALLABHGARH  NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाने की दिशा में एक अनुकरणीय कदम उठाते हुए, विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल (सेक्टर-2 ब्रांच) Read More...

7/11/2026 6:58:28 PM
रविवार की छुट्टी का पूरा लाभ उठाएं और अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क करें : डीसी

FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026  : GAUTAM : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान अब अपने अंतिम चरण में है। अभियान की अंतिम तिथि 14 जुल Read More...

7/11/2026 6:52:09 PM
पौधारोपण केवल अभियान नहीं, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है" : ठाकुर उमेश भाटी

FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन आयोग के चेयरमैन ठाकुर उमेश भाटी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों Read More...

7/11/2026 6:46:23 PM
सतयुग दर्शन वसुंधरा के स्थापना दिवस पर विशाल निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन

FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : सतयुग दर्शन वसुंधरा के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि.) एवं सर्वोदय हॉस्पिटल, फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आ Read More...

7/11/2026 6:41:22 PM
सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण से सशक्त हो रही भारत की वैश्विक पहचान : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने श्री राधा-कृष्ण मंदिर के द्वितीय वार्षिकोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित भव्य एवं आध्यात्मिक Read More...

7/9/2026 5:51:34 PM
ठेकेदारों की पेमेंट न होने से फरीदाबाद में चल रहे विकास कार्यों पर पड़ सकता है असर

कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन फरीदाबाद का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम आयुक्त से मिलने पहुंचे, अनुपस्थिति में उनके निजी सहायक को सौंपा ज्ञापन
FARIDABAD NEWS 09 JULY 2026 : GAUTAM :  Read More...


Welcome