- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,11 July , 2026
BALLABHGARH NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाने की दिशा में एक अनुकरणीय कदम उठाते हुए, विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल (सेक्टर-2 ब्रांच) और भारत विकास परिषद की गोविंद शाखा ने संयुक्त रूप से बल्लभगढ़ में *'हरित धरा अभियान'* का शंखनाद किया है। इस महा-अभियान के तहत पूरे क्षेत्र में 1000 पेड़ लगाने और उनके पूर्ण रखरखाव का संकल्प लिया गया है, ताकि आने वाले समय में बल्लभगढ़ को एक स्वच्छ और हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा सके।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बल्लभगढ़ के विधायक व पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर श्री मूलचंद शर्मा उपस्थित रहे। वहीं, 'गेस्ट ऑफ ऑनर' के रूप में मार्केट कमेटी बल्लभगढ़ के चेयरमैन संजीव बैसला ने शिरकत की। कार्यक्रम की महत्ता को देखते हुए बल्लभगढ़ के सभी वार्डों के पार्षद योगेश शर्मा ,जसवंत पवार, रवि भगत, सोनू वैशनव , किरण बाला जी और स्वराज भाटी, सुषमा यादव, संगीता नेगी इस अभियान का हिस्सा बनने पहुंचे, जिससे आयोजन में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद शर्मा ने स्वयं पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने दोनों संस्थाओं से डायरेक्टर दीपक यादव और प्रधान राम भारद्वाज के इस साझा प्रयास की खुलकर सराहना की। विधायक जी ने कहा की अक्सर देखा जाता है कि लोग उत्साह में पौधे तो लगा देते हैं, लेकिन बाद में उनकी देखभाल न होने के कारण वे नष्ट हो जाते हैं। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल और भारत विकास परिषद की यह पहल इसलिए सबसे अलग और प्रशंसनीय है क्योंकि इन्होंने पौधों को सिर्फ लगाने का नहीं, बल्कि उनके बड़े होने तक उचित रखरखाव करने का भी संकल्प लिया है।"
उन्होंने आगे कहा कि समाज के अन्य वर्गों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों को भी इन संस्थाओं से सीख लेनी चाहिए और अपने आस-पास के वातावरण को सुधारने के लिए आगे आना चाहिए।
बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन पर चिंता व्यक्त करते हुए विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि आज जो 1000 पेड़ इस अभियान के तहत रोपे जा रहे हैं, वे आने वाले समय में विशाल वृक्ष का रूप लेंगे। यह वृक्ष हमारी आने वाली पीढ़ियों को प्रचुर मात्रा में शुद्ध ऑक्सीजन, फल और शीतल छाया प्रदान करेंगे।
मार्केट कमेटी के चेयरमैन संजीव बैसला और उपस्थित पार्षदों ने भी इस मुहिम को समय की मांग बताया और कहा कि ऐसे प्रयास ही धरती को ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याओं से बचा सकते हैं
इस अवसर पर विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधन दीपक यादव, शिक्षकों, विद्यार्थियों और भारत विकास परिषद (गोविंद शाखा) के अजय शर्मा, शिव प्रकाश,वीरेंद्र वर्मा,सरवन सिंह आर्य,अमित त्यागी पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल के बच्चों ने भी पर्यावरण संरक्षण के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। संस्थाओं के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि और सभी गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे इस हरित धरा अभियान को पूरी निष्ठा के साथ सफल बनाएंगे और बल्लभगढ़ को हरा-भरा बनाने में अपना पूरा योगदान देंगे।
FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार द्वारा 13 मई को नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के साथ हुए समझौते को लागू करन Read More...
FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट फरीदाबाद के प्रिंसिपल डॉ संदीप लोहानी ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार के पर्यटन विभाग Read More...
BALLABHGARH NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाने की दिशा में एक अनुकरणीय कदम उठाते हुए, विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल (सेक्टर-2 ब्रांच) Read More...
FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान अब अपने अंतिम चरण में है। अभियान की अंतिम तिथि 14 जुल Read More...
FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन आयोग के चेयरमैन ठाकुर उमेश भाटी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों Read More...
FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : सतयुग दर्शन वसुंधरा के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि.) एवं सर्वोदय हॉस्पिटल, फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आ Read More...
FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने श्री राधा-कृष्ण मंदिर के द्वितीय वार्षिकोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित भव्य एवं आध्यात्मिक Read More...
कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन फरीदाबाद का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम आयुक्त से मिलने पहुंचे, अनुपस्थिति में उनके निजी सहायक को सौंपा ज्ञापन
FARIDABAD NEWS 09 JULY 2026 : GAUTAM :
Read More...