FARIDABAD

HindustanVision Thursday,20 August , 2026
जिला कांग्रेस कमेटी ने दी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

भारत में सूचना क्रांति स्व. राजीव गांधी की देन : बलजीत कौशिक
FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 : GAUTAM :  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेसी नेताओं ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने ओल्ड फरीदाबाद राजीव चौक स्थित पार्क में लगी स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा को गंगाजल से साफ  करके उस पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि राजीव गांधी भारत में सूचना क्रान्ति के जनक माने जाते हैं। देश के कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रान्ति का श्रेय उन्हें जाता है। इतना ही नहीं बल्कि स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत रिजर्वेशन दिलवाने का काम उन्होंने ही किया। जिलाध्यक्ष श्री कौशिक ने कहा कि मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार राजीव गांधी ने दिलवाया। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में राजीव गांधी के सहयोग को नकारा नहीं जा सकता, आज भारत देश जो उन्नति के शिखर पर पहुुंचा है, उसकी नींव राजीव गांधी द्वारा ही रखी गई थी। श्री कौशिक ने कहा कि राहुल गांधी स्व. राजीव गांधी के सपनों को साकार करने में जुटे है और उन्नत भारत निर्माण में अपना योगदान दे रहे है क्योंकि कांग्रेस पार्टी इस देश के विकास के लिए सदैव समर्पित रही है और समर्पित रहेगी। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लेते हुए देश व समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विनोद कौशिक, पूर्व पार्षद राजेंद्र चपराना, अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष डा.सौरभ शर्मा, मनोज अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, ललित बंसल, राकेश चपराना, सुरेश बेनीवाल, एडवोकेट अनुज शर्मा, एन.के. शर्मा, विकास फागना, प्रेम यादव, श्याम, हब्बन खान, आजाद कुरैशी, मुख्यतार, अर्जुन सैनी, संजय शर्मा, वीरेन्द्र चंदीला, डा. एच.पी. माहौर, प्रशांत कौशिक एडवोकेट, सतेन्द्र, मंगत शर्मा, मनीष बौद्ध आदि मौजूद रहे।

जिला कांग्रेस कमेटी ने दी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

More News

8/20/2026 9:08:34 PM
नगर निगम कर्मचारियों से विधायक सतीश फागना ने लिया ज्ञापन मुख्यमंत्री से बात कर हड़ताल का समाधान निकलने का दिया आश्वासन 

नगर निगम मुख्यालय पर आज हड़ताल  के 15 वें दिन कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन लगाएं सरकार पर वायदा खिलाफी के आरोप 

FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 : GAUTAM : Read More...

8/20/2026 9:01:54 PM
मंत्री राजेश नागर 22 अगस्त को तिगांव में करेंगे मेगा हेल्थ कैंप का उद्घाटन

अमृता अस्पताल, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ईस्ट और रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद एक्सीलेंस संयुक्त रूप से कर रहे आयोजन

FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 ; GAUTAM ; हरियाणा सरकार में Read More...

8/20/2026 7:47:41 PM
समाधान शिविर में एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी Read More...

8/20/2026 7:42:16 PM
100 टीबी मरीजों को पोषाहार किट वितरण, गांव-गांव स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य जांच वैन का शुभारंभ 

FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 : GAUTAM : टीबी मुक्त समाज के निर्माण तथा जरूरतमंद टीबी मरीजों को पोषण सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विक्टोरा इंडस्ट्रीज, फरीदाबाद द्वारा जिला Read More...

8/20/2026 7:36:07 PM
ऑटोमोबाइल क्षेत्र में रोजगार के लिए युवाओं को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण : एस.एस. बांगा

जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन, एएसडीसी और विक्टोरा इंडस्ट्रीज की संयुक्त पहल से युवाओं को मिलेगा उद्योग आधारित प्रशिक्षण, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर
FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 : GAUTA Read More...

8/20/2026 7:30:40 PM
Importance of correct questions and factual accuracy in journalism : Murti Dalal

Making students industry-ready is the department's goal : Prof. Pawan Singh
FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 : GAUTAM :  A special master class wa Read More...

8/20/2026 7:23:52 PM
तिगांव, के राजकीय विद्यालय में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान

FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 ; GAUTAM :  हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा संयुक Read More...

8/20/2026 7:16:39 PM
जिला कांग्रेस कमेटी ने दी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

भारत में सूचना क्रांति स्व. राजीव गांधी की देन : बलजीत कौशिक
FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 : GAUTAM :  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती को Read More...


Welcome