- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,20 August , 2026
अमृता अस्पताल, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ईस्ट और रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद एक्सीलेंस संयुक्त रूप से कर रहे आयोजन
FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 ; GAUTAM ; हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर 22 अगस्त को तिगांव स्थित अजय नागर वाटिका में आयोजित होने वाले मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन करेंगे। रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ईस्ट, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद एक्सीलेंस और अमृता अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सहज और निशुल्क रूप से उपलब्ध कराना है।
मेगा हेल्थ कैंप में लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों से निशुल्क परामर्श की सुविधा मिलेगी। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ हड्डियों से संबंधित रोगों तथा स्त्री संबंधी रोगों की जांच और चिकित्सकीय परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य की प्रारंभिक जांच के लिए बीपी, ब्लड शुगर, बीएमआई और कोलेस्ट्रॉल जैसे महत्वपूर्ण टेस्ट भी निशुल्क किए जाएंगे। स्त्रियों में स्तन कैंसर की रोकथाम के लिए शिविर में मैमोग्राफी टेस्ट भी निशुल्क किया जाएगा। इसके साथ-साथ दांतों और आंखों की जांच कर जरूरी इंप्लांट्स और चश्मे भी निशुल्क प्रदान किए जाएंगे।
आयोजकों के अनुसार, शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को समझकर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह एवं दवाएं भी निशुल्क देगी। इस प्रकार का स्वास्थ्य शिविर विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा, जिन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच या विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने में कठिनाई होती है। आयोजन के माध्यम से लोगों को समय रहते अपनी स्वास्थ्य स्थिति के प्रति जागरूक करने और आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
शिविर के उद्घाटन अवसर पर तिगांव के सरपंच विक्रम प्रताप नागर तथा तिगांव अधाना पट्टी के सरपंच प्रतिनिधि वेद प्रकाश अधाना भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। स्थानीय स्तर पर शिविर को सफल बनाने के लिए भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ईस्ट की ओर से संरक्षक केसी लखानी, चेयर फाउंडेशन एचएल भूटानी, प्रेसिडेंट गुरनीत कौर चावला, सचिव रिटायर्ड मेजर राजेश गर्ग, कोषाध्यक्ष एसके त्यागी, ब्लड डोनेशन कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह तथा प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर धर्मवीर गुप्ता सहित अन्य सदस्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
वहीं, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद एक्सीलेंस की प्रेसिडेंट डॉ. गरिमा गुप्ता, सचिव प्रियंका जैन और कोषाध्यक्ष शिल्पी गर्ग भी शिविर की तैयारियों में सक्रिय रूप से सहयोग कर रही हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इस निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
नगर निगम मुख्यालय पर आज हड़ताल के 15 वें दिन कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन लगाएं सरकार पर वायदा खिलाफी के आरोप
FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 : GAUTAM : Read More...
अमृता अस्पताल, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ईस्ट और रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद एक्सीलेंस संयुक्त रूप से कर रहे आयोजन
FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 ; GAUTAM ; हरियाणा सरकार में Read More...
FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी Read More...
FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 : GAUTAM : टीबी मुक्त समाज के निर्माण तथा जरूरतमंद टीबी मरीजों को पोषण सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विक्टोरा इंडस्ट्रीज, फरीदाबाद द्वारा जिला Read More...
जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन, एएसडीसी और विक्टोरा इंडस्ट्रीज की संयुक्त पहल से युवाओं को मिलेगा उद्योग आधारित प्रशिक्षण, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर
FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 : GAUTA
Read More...
Making students industry-ready is the department's goal : Prof. Pawan Singh
FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 : GAUTAM : A special master class wa
Read More...
FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 ; GAUTAM : हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा संयुक Read More...
भारत में सूचना क्रांति स्व. राजीव गांधी की देन : बलजीत कौशिक
FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 : GAUTAM : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती को
Read More...