FARIDABAD

HindustanVision Friday,02 October , 2026
कर्नल विहार, हनुमान नगर, सेक्टर-87 में 25 युवाओं ने मिलकर गली की सफाई का लिया संकल्प

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM :  गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प पखवाड़े के अंतर्गत माय भारत-मेरा युवा भारत, फरीदाबाद से जुड़े विवेकानंद यूथ क्लब द्वारा कर्नल विहार, हनुमान नगर, सेक्टर-87, फरीदाबाद में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में लगभग 25 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और क्षेत्र की एक गंदी पड़ी गली की सामूहिक रूप से सफाई की। इस अभियान का उद्देश्य केवल क्षेत्र को स्वच्छ बनाना ही नहीं, बल्कि युवाओं के लिए एक ऐसा साफ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार करना भी था, जहां वे प्रतिदिन एकत्र होकर व्यायाम, योग एवं अन्य शारीरिक गतिविधियां कर सकें।
स्वच्छता अभियान के दौरान युवाओं ने गली में जमा कूड़े-कचरे और गंदगी को हटाकर आसपास के क्षेत्र को साफ किया। अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक और विशेष रूप से युवाओं की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के अवसर पर माय भारत-मेरा युवा भारत, फरीदाबाद के एनवाईवी दीक्षांत शर्मा उपस्थित रहे। इसके साथ ही विवेकानंद यूथ क्लब के अध्यक्ष सुशांत नागर, उपाध्यक्ष अभय गुप्ता, उत्कर्ष, निखिल, अमरजीत एवं धनंजय सहित अन्य युवा उपस्थित रहे और उन्होंने सफाई अभियान में सक्रिय सहभागिता की। सफाई अभियान के पश्चात सभी युवाओं ने स्वच्छता संकल्प भी लिया और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प किया।
अभियान के दौरान आसपास के स्थानीय निवासियों से भी संवाद किया गया। जिन स्थानों पर लोग खुले में कूड़ा डालते थे, उन्हें समझाया गया कि कचरे को इधर-उधर न फेंककर डस्टबिन में ही डालें तथा कचरे का उचित स्थान पर निस्तारण करें। युवाओं ने स्थानीय लोगों से क्षेत्र की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि दैनिक जीवन की आदत और सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। साथ ही, स्वच्छ वातावरण और नियमित शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में भी यह पहल महत्वपूर्ण रही।
 

कर्नल विहार, हनुमान नगर, सेक्टर-87 में 25 युवाओं ने मिलकर गली की सफाई का लिया संकल्प

More News

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...

10/2/2026 6:16:10 PM
बुज़ुर्गों की विरासत ही हमारी पहचान: 35 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दादा-दादी और नाना-नानी के साथ साझा की सीख और स्मृतियाँ

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM ;  अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस* पर दक्ष फाउंडेशन की सामाजिक पहल “ख़्याल अपने बुज़ुर्गों का” (#KAB2026) का दसवाँ संस्करण Read More...

10/2/2026 5:40:33 PM
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श Read More...

10/2/2026 5:21:31 PM
राजीव बत्रा बने पुन: पंजाबी सभा के प्रधान 

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : पंजाबी विकास सभा की एक बैठक  न्यू लाइट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जवाहर कॉलोनी के प्रांगण में चुनाव अधिकारी शेर सिंह  भाटिया , सुं Read More...

10/2/2026 4:57:31 PM
उद्योगों की बिजली संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान : एसई अमित कुमार कंबोज

: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के साथ लघु उद्योग भारती की कार्यकारिणी की बैठक, उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन
: बिजली सुविधाओं में सुधार से उद्योगों को मिल Read More...

10/2/2026 4:54:45 PM
सेवा संकल्प अभियान के तहत नशामुक्ति केंद्र में स्वच्छता, पौधरोपण एवं फल वितरण का आयोजन

 FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र में स्वच्छता, पौधरोपण एवं नशामुक्त Read More...

10/2/2026 4:44:19 PM
कर्नल विहार, हनुमान नगर, सेक्टर-87 में 25 युवाओं ने मिलकर गली की सफाई का लिया संकल्प

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM :  गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प पखवाड़े के अंतर्गत माय भारत-मेरा युवा भारत, फरीदाबाद से जुड़े विवेकानंद यूथ क्लब द्वारा क Read More...

10/2/2026 4:40:21 PM
गांधी जयंती पर मानव सेवा समिति के रक्तदान शिविर में 71 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर मानव सेवा समिति ने मानव भवन सेक्टर-10 में रक्तदान शिविर आयोजित किया।

Read More...


Welcome