- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,02 October , 2026
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र में स्वच्छता, पौधरोपण एवं नशामुक्ति जागरूकता को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा एवं फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम में पहुंचने पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद के सचिव बिजेंद्र सोरोत द्वारा दोनों अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सचिव रेडक्रॉस द्वारा अपने संबोधन में कहा कि रेडक्रॉस का मूल उद्देश्य जरूरतमंद एवं समाज के विभिन्न वर्गों तक मानवीय सेवा पहुंचाना है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने नशामुक्ति केंद्र परिसर में स्वच्छता अभियान में भाग लिया तथा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ जीवन एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। समाज को नशे जैसी गंभीर समस्या से मुक्त करने के लिए जागरूकता के साथ-साथ परिवार, समाज एवं संस्थाओं की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने नशामुक्ति केंद्र में उपचाराधीन व्यक्तियों से बातचीत कर उन्हें साकारात्मक सोच एवं दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ नशे को छोड़कर सामान्य एवं स्वस्थ जीवन की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
फरीदाबाद की मेयर प्रवीण जोशी ने भी नशामुक्ति केंद्र परिसर में पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान में भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नशे से मुक्त समाज का निर्माण केवल किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए पूरे समाज को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने तथा उन्हें शिक्षा, खेल, सामाजिक गतिविधियों एवं सकारात्मक कार्यों से जोड़ने पर जोर दिया।
इस दौरान राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा एवं मेयर प्रवीण जोशी ने नशामुक्ति केंद्र में उपचाराधीन व्यक्तियों को फल वितरित किए तथा उनका हालचाल जाना। उन्होंने उपचाराधीन व्यक्तियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नशा छोड़कर अपने परिवार एवं समाज के लिए सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर **जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद के उप अधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी ने कहा कि रेडक्रॉस द्वारा सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से निरंतर मानवीय एवं सामाजिक सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशामुक्ति, रक्तदान, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण एवं जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों में समाज की भागीदारी को बढ़ाना रेडक्रॉस की प्राथमिकताओं में शामिल है।
कार्यक्रम की संयोजक सौभाग्य लक्ष्मी अध्यक्ष,वीवाक व ललित गौड़ ,जिला संयोजक,पर्यावरण व स्वच्छता भाजपा द्वारा कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने तथा स्वस्थ, स्वच्छ एवं जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला भाजपा महासचिव प्रवीण गर्ग,अमित भारद्वाज,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा,गिरिराज त्यागी,जिला सचिव भाजपा, विनोद शर्मा के अलावा रैड क्रॉस नशा मुक्ति केंद्र के परियोजना निदेशक धर्मेन्द्र कसाना के अलावा पूजा त्यागी, नीतीश, केशव, राजेश आदि उपस्थित रहे ।।
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM ; अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस* पर दक्ष फाउंडेशन की सामाजिक पहल “ख़्याल अपने बुज़ुर्गों का” (#KAB2026) का दसवाँ संस्करण Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : पंजाबी विकास सभा की एक बैठक न्यू लाइट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जवाहर कॉलोनी के प्रांगण में चुनाव अधिकारी शेर सिंह भाटिया , सुं Read More...
: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के साथ लघु उद्योग भारती की कार्यकारिणी की बैठक, उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन
: बिजली सुविधाओं में सुधार से उद्योगों को मिल
Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र में स्वच्छता, पौधरोपण एवं नशामुक्त Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प पखवाड़े के अंतर्गत माय भारत-मेरा युवा भारत, फरीदाबाद से जुड़े विवेकानंद यूथ क्लब द्वारा क Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर मानव सेवा समिति ने मानव भवन सेक्टर-10 में रक्तदान शिविर आयोजित किया।
Read More...