- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,02 October , 2026
: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के साथ लघु उद्योग भारती की कार्यकारिणी की बैठक, उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन
: बिजली सुविधाओं में सुधार से उद्योगों को मिल रही गति, समस्याओं के समाधान पर और काम की जरूरत : अमृतपाल कोच्चर
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : लघु उद्योग भारती फरीदाबाद की चौथी कार्यकारिणी बैठक सेक्टर-21सी स्थित होटल पार्क प्लाजा में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसई अमित कुमार कंबोज, कार्यक्रम चेयरमैन एवं सलाहकार समिति के चेयरमैन बी.आर. भाटिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में राज कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे । इसके साथ ही बिजली विभाग की और से गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में एक्सईएन फरीदाबाद संजय मंगला एवं देवेंद्र एक्सईएन , पंकज एक्सईएन, एक्सईएन श्रीमति उर्मिला फरीदाबाद भी उपस्थित रही। बैठक की शुरुआत सभी आए हुए अतिथियों का प्लांटर एवं शाल से स्वागत किया गया। दीपशिखा एवं राष्ट्र गान के साथ सभा का आरम्भ हुआ।
बैठक में शहर के औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति, कनेक्शन, लोड बढ़ाने, ट्रांसफार्मर, वोल्टेज तथा अन्य बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर उद्यमियों और बिजली अधिकारियों के बीच विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत लघु उद्योग भारती फरीदाबाद के महा सचिव दिनेश शर्मा द्वारा स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने डीएचबीवीएन के अधिकारियों और सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि उद्योगों के लिए बिजली विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों से औद्योगिक इकाइयों को काफी सुविधा मिल रही है। नियमित और बेहतर बिजली आपूर्ति उद्योगों के सुचारू संचालन के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि विभाग और उद्योग जगत के बीच संवाद से कई समस्याओं का समाधान संभव है, हालांकि जमीनी स्तर पर सामने आने वाली कुछ समस्याओं पर अभी और प्रभावी ढंग से काम करने की आवश्यकता है।
अध्यक्ष अमृत कोच्चर ने उद्योगों से जुड़े सभी मुद्दों को बिजली विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखा एवं उनका समाधान और जड़ से समाप्त करने के लिए आग्रह किया
मुख्य अतिथि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसई अमित कुमार कंबोज ने उद्योग प्रतिनिधियों की ओर से रखे गए मुद्दों को सुना और बिजली व्यवस्था से संबंधित विषयों पर विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने उद्योगों की आवश्यकताओं को समझते हुए आपसी समन्वय के साथ समस्याओं के समाधान की दिशा में काम करने की बात कही। बैठक में अधिकारियों ने उद्यमियों की समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की तथा आवश्यक बिंदुओं पर विभागीय स्तर पर कार्रवाई का भरोसा दिया।
कार्यक्रम के चेयरमैन एवं लघु उद्योग भारती की सलाहकार समिति के चेयरमैन बी.आर. भाटिया ने भी उद्यमियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उद्योग और बिजली विभाग के बीच बेहतर तालमेल औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। बिजली से जुड़ी छोटी समस्याएं भी कई बार उत्पादन प्रक्रिया को प्रभावित करती हैं, इसलिए शिकायतों के त्वरित समाधान की व्यवस्था और अधिकारियों के साथ नियमित संवाद जरूरी है।
विशिष्ट अतिथि राज कुमार अग्रवाल, चेयरमैन डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र, ने भी उद्यमियों को संबोधित करते हुए उद्योगों और समाज के विकास में आपसी सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत केवल आर्थिक गतिविधियों का केंद्र नहीं है, बल्कि रोजगार और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में उद्योगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय होना चाहिए।
बैठक के दौरान लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों और सदस्यों ने औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी बिजली की विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
कोषाध्यक्ष राजकुमार भगत ने वोट ऑफ थैंक्स रखते हुए यहां पहुंचे सभी गणमान्य अतिथियों का लघु उद्योग भारती फरीदाबाद की और से हार्दिक स्वागत है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की ओर से उद्योगों के लिए लगातार बेहतर व्यवस्था बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कुछ स्थानीय और तकनीकी समस्याओं के समाधान में और तेजी लाने की आवश्यकता है। अधिकारियों ने भी उद्यमियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में राकेश गुप्ता , रवि भूषण खत्री, सुरेंद्र जांगड़ा, संजय अरोड़ा, श्याम कंकानी, अनिल प्रताप सिंह , एन के गुप्ता , एनके चावला,सीएल जैन,सहित काफी संख्या में उद्योग से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान एवं स्वागत किया गया। कार्यक्रम का अंत कल्याण मंत्र के साथ किया गया
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM ; अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस* पर दक्ष फाउंडेशन की सामाजिक पहल “ख़्याल अपने बुज़ुर्गों का” (#KAB2026) का दसवाँ संस्करण Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : पंजाबी विकास सभा की एक बैठक न्यू लाइट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जवाहर कॉलोनी के प्रांगण में चुनाव अधिकारी शेर सिंह भाटिया , सुं Read More...
: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के साथ लघु उद्योग भारती की कार्यकारिणी की बैठक, उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन
: बिजली सुविधाओं में सुधार से उद्योगों को मिल
Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र में स्वच्छता, पौधरोपण एवं नशामुक्त Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प पखवाड़े के अंतर्गत माय भारत-मेरा युवा भारत, फरीदाबाद से जुड़े विवेकानंद यूथ क्लब द्वारा क Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर मानव सेवा समिति ने मानव भवन सेक्टर-10 में रक्तदान शिविर आयोजित किया।
Read More...