FARIDABAD

HindustanVision Saturday,30 August , 2025
रोहतक में ताऊ देवीलाल जयंती पर आयोजित होने वाली रैली होगी ऐतिहासिक : रुपचंद लाम्बा

FARIDABAD NEWS 30 AUG 2025 : GAUTAM ;  आगामी 25 सितंबर को पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल की जयंती पर रोहतक में इंडियन नेशनल लोकदल द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में समूचे हरियाणा की कोने-कोने से हजारों लोग शिरकत करेंगे। रैली की तैयारियों को लेकर आगामी 6 सितंबर को सुबह दस बजे इनेलो सुप्रीमो चौ. अभय सिंह चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा फरीदाबाद आएंगे और सेक्टर-11 स्थित जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और लोगों को इस रैली में आने का न्यौता देंगे। यह जानकारी देते हुए इनेलो के जिलाध्यक्ष रुपचंद लाम्बा ने जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद आगमन पर चौ. अभय सिंह चौटाला व रामपाल माजरा का कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ स्वागत करेंगे और फरीदाबाद से भी हजारों वाहनों के माध्यम से लोग रोहतक कूच करेंगे।  इनेलो जिलाध्यक्ष रुपचंद लाम्बा ने कहा कि जननायक चौ. देवीलाल का पूरा जीवन किसानों, मजदूरों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री और उपप्रधानमंत्री जैसे पदों पर आसीन होकर हरियाणा को विकसित करने का काम किया था, उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए आज इनेलो सुप्रीमो चौ. अभय सिंह चौटाला किसान, मजदूर, पिछड़े व दलितों सहित हर वर्ग के हक-हकूक की आवाज बुलंद कर रहे है। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ट्रिपल इंजन की यह सरकार जनाआकांक्षाओं पर पूरी तरह से फेल साबित हुई है, लोग बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे है, लेकिन सरकार में बैठे जनप्रतिनिधि निजी स्वार्थ की राजनीति कर रहे है। श्री लाम्बा ने कहा कि अगर हरियाणा में फिर से खुशहाली और विकास लाना है तो इनेलो को फिर सत्ता में लाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह आगामी 6 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में जिला कार्यालय पहुंचे और चौ. अभय सिंह चौटाला व रामपाल माजरा के ओजस्वी विचारों को सुने। बैठक में इनेलो के युवा जिलाध्यक्ष बॉबी डागर, किसान सैल के अध्यक्ष जितेंद ्रनरवत, बच्चू तेवतिया, नाहर सिंह तेवतिया, जीत डागर, कर्मचारी सैल के अध्यक्ष सत्यवीर चाहर, सुरेश मोर, सुरेश वर्मा हल्का अध्यक्ष बल्लभगढ़, शक्ति अधाना हल्का अध्यक्ष तिगांव, संजय पांचाल, राजीव शर्मा सहित अनेकों इनेलो कार्यकर्तागण मौजूद रहे। 

रोहतक में ताऊ देवीलाल जयंती पर आयोजित होने वाली रैली होगी ऐतिहासिक : रुपचंद लाम्बा

More News

9/1/2025 7:30:37 PM
यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से फरीदाबाद हाई अलर्ट पर : विक्रम सिंह

FARIDABAD NEWS 01 SEPT 2025 : GAUTAM : उपायुक्त  विक्रम सिंह ने कहा है कि आने वाले 24 घंटे फरीदाबाद जिले के लिए बेहद संवेदनशील हैं। हथनीकुंड बैराज Read More...

9/1/2025 6:28:54 PM
विचार ही खोज और प्रगति का सच्चा प्रेरक बिंदु हैं : कुलगुरु प्रो. सुशील कुमार तोमर

एनईपी-2020  के अंतर्गत शिक्षा सुधार शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए महत्वपूर्ण : प्रो. रंजना अग्रवाल
FARIDABAD NEWS 01 SEPT 2025 : GAUTAM :  जे.सी. बोस विज Read More...

9/1/2025 6:24:59 PM
J.C. Bose University holds condolence meeting in memory of Daksh Luhach

FARIDABAD NEWS 01 SEPT 2025 : GAUTAM ; J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, solemnly organized a condolence meeting at Shakuntlam Hall of the Uni Read More...

9/1/2025 6:22:25 PM
बिना किसी विरोध के निर्विरोध कर्मचारियों के नेता चुने गए

FARIDABAD NEWS 01 SEPT 2025 : GAUTAM ; नहरपार एरिये की ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-69 स्तिथ आईएमटी के कार्यकारी अभियन्ता ऑपरेशन कार्यालय के प्राँगण में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिट Read More...

9/1/2025 6:17:51 PM
लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा की भाजपा  सरकार का मास्टर स्ट्रोक : उमेश भाटी 

FARIDABAD NEWS 01 SEPT 2025 : GAUTAM : समाज मेें महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार ने हाल ही में लाडो लक्ष्मी योजना शुरू करने का ऐलान किया है. इस योजना के तहत Read More...

9/1/2025 6:13:29 PM
झूठा भ्रम फैला राहुल गांधी जी की छवि धूमिल कर रही भाजपा : बलजीत कौशिक

FARIDABAD NEWS 01 SEPT 2025 : GAUTAM ; बिहार के दरभंगा की घटना को लेकर फरीदाबाद में भाजपा नेताओं द्वारा लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी जी के पुतला फ Read More...

9/1/2025 6:09:13 PM
राष्ट्रीय अधिवेशन हेतु नीति तैयार, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

PALWAL NEWS 01 SEPT 2025 : GAUTAM :  सहकार भारती द्वारा आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए सहकार भारती के शीर्ष अधिकारियों ने रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है जिस Read More...

8/31/2025 8:51:15 PM
सेवानिवृत्त आईएएस डॉ.एस.पी.गुप्ता का 75वाँ जन्मदिवस बेसहारा गोवंश सेवा दिवस के रूप में मनाया

TAVRU  NEWS 31 AUG 2025 : GAUTAM ; सेवानिवृत्त आई.ए.एस तथा कामधेनु आरोग्य संस्थान के संस्थापक डॉ.एस.पी. गुप्ता का 75वाँ जन्मदिवस बेसहारा गोवंश सेवा दिवस के रूप में मनाय Read More...


Welcome