FARIDABAD

HindustanVision Monday,01 September , 2025
बिना किसी विरोध के निर्विरोध कर्मचारियों के नेता चुने गए

FARIDABAD NEWS 01 SEPT 2025 : GAUTAM ; नहरपार एरिये की ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-69 स्तिथ आईएमटी के कार्यकारी अभियन्ता ऑपरेशन कार्यालय के प्राँगण में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन फरीदाबाद का त्रिवार्षिक कर्मचारी प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन एचएसईबी वर्कर यूनियन के वरिष्ठ नेता महेन्दर सिंह, देवी दयाल दिसोदिया व मो. तारिक हुसैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । जिसमें ग्रेटर फरीदाबाद डिवीजन के अधीनस्थ कार्य करने वाले तमाम बिजली कर्मचारियों ने इस सम्मेलन बढ़चढ़ कर भाग लिया । इस सम्मेलन में पहले ग्रेटर फरीदाबाद यूनिट की पूर्व कार्यकारिणी को भंग किया गया व तत्पश्चात कर्मचारी नेताओं ने अपने अपने तीन साल के कार्यकाल की संगठनात्मक अपनी रिपोर्ट को पेश कर यूनियन में आय व्यय रिपोर्ट ब्यौरे को कर्मचारियों के सम्मुख रखा जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया । इसके बाद चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया जिसमें सभी सब यूनिटों से आये पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से यूनिट ग्रेटर फरीदाबाद कार्यकारिणी गठन के लिये विश्वास जताते हुए निर्विरोध होकर सुनील चौहान को यूनिट ग्रेटर फरीदाबाद का प्रधान, देवेंदर कुमार सैनी को वरिष्ठ उपप्रधान-1, राजेंदर नेहरा को उपप्रधान, दिगम्बर लाम्बा को उपप्रधान-2, रवि दत्त शर्मा को सचिव, मान महेन्दर सिंह को सहसचिव-1, राजकमल को सहसचिव-2, सुरेन्दर सिंह पंघाल को कैशियर, वीर सिंह रावत को ऑडिटर, जितेंदर सिंह अत्रि को संगठनकर्ता-1, परवीन कुमार बूरा को संगठनकर्ता-2, राजेंदर सिंह को संगठनकर्ता-3 व अशोक कुमार को संगठनकर्ता-4 के पद पर बिना किसी विरोध के निर्विरोध कर्मचारियों के नेता चुना गया । जिसके बाद चुने गए सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को एचएसईबी वर्कर यूनियन संगठन में अपने पद की गोपनीयता के प्रति शपथ ग्रहण करवायी गयी । इस दौरान नहरपार बिजली निगम की सभी सब डिवीजनों से भारी संख्या बल में बिजली कर्मचारियों ने भाग लिया और चुनाव जीते सभी कर्मचारी नेताओं का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए शुभकामनाएं और बधाईयां दीं ।

बिना किसी विरोध के निर्विरोध कर्मचारियों के नेता चुने गए

More News

9/1/2025 7:30:37 PM
यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से फरीदाबाद हाई अलर्ट पर : विक्रम सिंह

FARIDABAD NEWS 01 SEPT 2025 : GAUTAM : उपायुक्त  विक्रम सिंह ने कहा है कि आने वाले 24 घंटे फरीदाबाद जिले के लिए बेहद संवेदनशील हैं। हथनीकुंड बैराज Read More...

9/1/2025 6:28:54 PM
विचार ही खोज और प्रगति का सच्चा प्रेरक बिंदु हैं : कुलगुरु प्रो. सुशील कुमार तोमर

एनईपी-2020  के अंतर्गत शिक्षा सुधार शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए महत्वपूर्ण : प्रो. रंजना अग्रवाल
FARIDABAD NEWS 01 SEPT 2025 : GAUTAM :  जे.सी. बोस विज Read More...

9/1/2025 6:24:59 PM
J.C. Bose University holds condolence meeting in memory of Daksh Luhach

FARIDABAD NEWS 01 SEPT 2025 : GAUTAM ; J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, solemnly organized a condolence meeting at Shakuntlam Hall of the Uni Read More...

9/1/2025 6:22:25 PM
बिना किसी विरोध के निर्विरोध कर्मचारियों के नेता चुने गए

FARIDABAD NEWS 01 SEPT 2025 : GAUTAM ; नहरपार एरिये की ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-69 स्तिथ आईएमटी के कार्यकारी अभियन्ता ऑपरेशन कार्यालय के प्राँगण में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिट Read More...

9/1/2025 6:17:51 PM
लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा की भाजपा  सरकार का मास्टर स्ट्रोक : उमेश भाटी 

FARIDABAD NEWS 01 SEPT 2025 : GAUTAM : समाज मेें महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार ने हाल ही में लाडो लक्ष्मी योजना शुरू करने का ऐलान किया है. इस योजना के तहत Read More...

9/1/2025 6:13:29 PM
झूठा भ्रम फैला राहुल गांधी जी की छवि धूमिल कर रही भाजपा : बलजीत कौशिक

FARIDABAD NEWS 01 SEPT 2025 : GAUTAM ; बिहार के दरभंगा की घटना को लेकर फरीदाबाद में भाजपा नेताओं द्वारा लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी जी के पुतला फ Read More...

9/1/2025 6:09:13 PM
राष्ट्रीय अधिवेशन हेतु नीति तैयार, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

PALWAL NEWS 01 SEPT 2025 : GAUTAM :  सहकार भारती द्वारा आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए सहकार भारती के शीर्ष अधिकारियों ने रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है जिस Read More...

8/31/2025 8:51:15 PM
सेवानिवृत्त आईएएस डॉ.एस.पी.गुप्ता का 75वाँ जन्मदिवस बेसहारा गोवंश सेवा दिवस के रूप में मनाया

TAVRU  NEWS 31 AUG 2025 : GAUTAM ; सेवानिवृत्त आई.ए.एस तथा कामधेनु आरोग्य संस्थान के संस्थापक डॉ.एस.पी. गुप्ता का 75वाँ जन्मदिवस बेसहारा गोवंश सेवा दिवस के रूप में मनाय Read More...


Welcome