FARIDABAD

HindustanVision Monday,01 September , 2025
यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से फरीदाबाद हाई अलर्ट पर : विक्रम सिंह

FARIDABAD NEWS 01 SEPT 2025 : GAUTAM : उपायुक्त  विक्रम सिंह ने कहा है कि आने वाले 24 घंटे फरीदाबाद जिले के लिए बेहद संवेदनशील हैं। हथनीकुंड बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है। ऐसे हालात में जिला प्रशासन ने सभी विभागों को हाई अलर्ट मोड पर रखा है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में आई बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है जिसको देख प्रशासन पहले से ही तैयारियों में जुट गया है। जिला प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि बसंतपुर, किदावली, लालपुर, महावतपुर, राजपुर कलां, तिलोरी खादर, अमीपुर, चिरसी, मंझावली, चांदपुर, मोठूका, अरुआ, छांयसा और मोहना आदि गांवों में बाढ़ का गंभीर खतरा बना हुआ है।

प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और आज शाम तक अपने घरों को छोडक़र प्रशासन द्वारा निर्धारित चिन्हित सुरक्षित ठिकानों पर चले जाएं। उन्होंने सभी ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे अपने साथ कीमती सामान, आवश्यक दस्तावेज़ एवं पशुओं को भी प्रशासन द्वारा चिहनहित सुरक्षित स्थलों पर लेकर चले जाए। डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि प्रभावित गांवों और बस्तियों के लिए राजकीय विद्यालयों, सामुदायिक केंद्रों और पंचायत भवनों को सेफ हाउस के रूप में चिन्हित किया गया है। यहां भोजन, पानी, बिजली, दवाइयां और रहने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। प्रशासन की टीमें लगातार इन केंद्रों का निरीक्षण कर रही हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि संभावित बारिश और बढ़ते जलभराव की स्थिति को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोग आज शाम तक अपने घर छोडक़र चिन्हित सुरक्षित स्थलों पर चले जाएं।

प्रशासन ने सलाह दी है कि लोग अपने साथ आवश्यक सामान, दवाइयां और महत्वपूर्ण दस्तावेज अवश्य लेकर जाएं तथा पशुओं को भी सुरक्षित स्थलों पर पहुंचाने की व्यवस्था करें। डीसी ने कहा कि बारिश या जलभराव के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और बिजली उपकरणों एवं खुले तारों से दूरी बनाए रखें। प्रशासन ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि इन सावधानियों का पालन कर अपनी तथा अपने परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। डीसी ने दोहराया कि ऐसे समय में अफवाहें फैलना आम बात है, लेकिन नागरिकों को केवल जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गलत जानकारी न केवल भय पैदा करती है बल्कि राहत कार्यों में भी बाधा डालती है

यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से फरीदाबाद हाई अलर्ट पर : विक्रम सिंह

More News

9/1/2025 7:30:37 PM
यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से फरीदाबाद हाई अलर्ट पर : विक्रम सिंह

FARIDABAD NEWS 01 SEPT 2025 : GAUTAM : उपायुक्त  विक्रम सिंह ने कहा है कि आने वाले 24 घंटे फरीदाबाद जिले के लिए बेहद संवेदनशील हैं। हथनीकुंड बैराज Read More...

9/1/2025 6:28:54 PM
विचार ही खोज और प्रगति का सच्चा प्रेरक बिंदु हैं : कुलगुरु प्रो. सुशील कुमार तोमर

एनईपी-2020  के अंतर्गत शिक्षा सुधार शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए महत्वपूर्ण : प्रो. रंजना अग्रवाल
FARIDABAD NEWS 01 SEPT 2025 : GAUTAM :  जे.सी. बोस विज Read More...

9/1/2025 6:24:59 PM
J.C. Bose University holds condolence meeting in memory of Daksh Luhach

FARIDABAD NEWS 01 SEPT 2025 : GAUTAM ; J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, solemnly organized a condolence meeting at Shakuntlam Hall of the Uni Read More...

9/1/2025 6:22:25 PM
बिना किसी विरोध के निर्विरोध कर्मचारियों के नेता चुने गए

FARIDABAD NEWS 01 SEPT 2025 : GAUTAM ; नहरपार एरिये की ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-69 स्तिथ आईएमटी के कार्यकारी अभियन्ता ऑपरेशन कार्यालय के प्राँगण में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिट Read More...

9/1/2025 6:17:51 PM
लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा की भाजपा  सरकार का मास्टर स्ट्रोक : उमेश भाटी 

FARIDABAD NEWS 01 SEPT 2025 : GAUTAM : समाज मेें महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार ने हाल ही में लाडो लक्ष्मी योजना शुरू करने का ऐलान किया है. इस योजना के तहत Read More...

9/1/2025 6:13:29 PM
झूठा भ्रम फैला राहुल गांधी जी की छवि धूमिल कर रही भाजपा : बलजीत कौशिक

FARIDABAD NEWS 01 SEPT 2025 : GAUTAM ; बिहार के दरभंगा की घटना को लेकर फरीदाबाद में भाजपा नेताओं द्वारा लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी जी के पुतला फ Read More...

9/1/2025 6:09:13 PM
राष्ट्रीय अधिवेशन हेतु नीति तैयार, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

PALWAL NEWS 01 SEPT 2025 : GAUTAM :  सहकार भारती द्वारा आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए सहकार भारती के शीर्ष अधिकारियों ने रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है जिस Read More...

8/31/2025 8:51:15 PM
सेवानिवृत्त आईएएस डॉ.एस.पी.गुप्ता का 75वाँ जन्मदिवस बेसहारा गोवंश सेवा दिवस के रूप में मनाया

TAVRU  NEWS 31 AUG 2025 : GAUTAM ; सेवानिवृत्त आई.ए.एस तथा कामधेनु आरोग्य संस्थान के संस्थापक डॉ.एस.पी. गुप्ता का 75वाँ जन्मदिवस बेसहारा गोवंश सेवा दिवस के रूप में मनाय Read More...


Welcome