FARIDABAD

HindustanVision Monday,01 September , 2025
लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा की भाजपा  सरकार का मास्टर स्ट्रोक : उमेश भाटी 

FARIDABAD NEWS 01 SEPT 2025 : GAUTAM : समाज मेें महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार ने हाल ही में लाडो लक्ष्मी योजना शुरू करने का ऐलान किया है. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. जिससे करोड़ों महिलाओं को लाभ मिलेगा.।

यह जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेता उमेश भाटी अशोक एंक्लेव स्थित अपने कार्यालय पर पहुंची महिलाओं को दे रहे थे। बताते चले कि लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर हरियाणा सरकार का चुनावी वादा था  जिसे पूरा करते हुए सीएम नायब सैनी ने वादा निभाते हुए इसे लागू करने की घोषणा कर दी है जिसके बाद महिलाओं में इसकी क्या शर्तें और नियम है वह जानने और इसका लाभ उठाने के लिए काफी उत्सुकता है। ऐसे में उमेश भाटी के कार्यालय पर सोमवार को पल्ला क्षेत्र से कुछ महिलाएं मिलने पहुंची थीं । उमेश भाटी ने बताया कि हरियाणा सरकार ने इसके लिए कुछ शर्तें और पात्रताएं तय की हैं. जिन्हें पूरा करने वाली महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।

लाडो लक्ष्मी योजना का मकसद महिलाओं की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाना है. इसके साथ ही हरियाणा सरकार लिंगानुपात की समस्या को भी दूर करना चाहती है. योजना के तहत महिलाओं के बैंक खातों में सीधे आर्थिक सहायता भेजी जाएगी.।

लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 23 साल या उससे ज्यादा होनी जरूरी है. अगर महिला अविवाहित है तो उसे हरियाणा की कम से कम 15 साल पुरानी नागरिकता साबित करनी होगी. वहीं अगर महिला विवाहित है तो उसके पति का भी हरियाणा का 15 साल से स्थायी नागरिक होना जरूरी है. तभी लाभ मिल पाएगा।

योजना की शुरुआत में उन महिलाओं को शामिल किया जाएगा जिनके परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये या उससे कम है. अधिक आय वर्ग वाली महिलाओं को बाद के चरणों में शामिल किया जाएगा. इससे सबसे कमजोर वर्ग की महिलाओं को तुरंत राहत मिलेगी.।

उमेश भाटी ने बताया कि इसके अलावा बता दें हरियाणा की ऐसी महिलाएं जो पहले से किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ ले रही हैं या उन्हें हर महीने 2100 रुपये या उससे अधिक की राशि मिल रही है. तो वह बी इस योजना में शामिल नहीं होंगी. अगर आप इन सभी पात्रताओं को पूरी करती हैं. तो आपको इस योजना में लाभ मिल सकता है.। उमेश भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार जो वादा करती है वह निभाती है। 

इस मौके पर पल्ला से सुनीता सिंह, चित्रा चौहान, रश्मि ठाकुर और सत्यभान चौहान जानकारी प्राप्त करने पहुंचे थे।

लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा की भाजपा  सरकार का मास्टर स्ट्रोक : उमेश भाटी 

More News

9/1/2025 7:30:37 PM
यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से फरीदाबाद हाई अलर्ट पर : विक्रम सिंह

FARIDABAD NEWS 01 SEPT 2025 : GAUTAM : उपायुक्त  विक्रम सिंह ने कहा है कि आने वाले 24 घंटे फरीदाबाद जिले के लिए बेहद संवेदनशील हैं। हथनीकुंड बैराज Read More...

9/1/2025 6:28:54 PM
विचार ही खोज और प्रगति का सच्चा प्रेरक बिंदु हैं : कुलगुरु प्रो. सुशील कुमार तोमर

एनईपी-2020  के अंतर्गत शिक्षा सुधार शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए महत्वपूर्ण : प्रो. रंजना अग्रवाल
FARIDABAD NEWS 01 SEPT 2025 : GAUTAM :  जे.सी. बोस विज Read More...

9/1/2025 6:24:59 PM
J.C. Bose University holds condolence meeting in memory of Daksh Luhach

FARIDABAD NEWS 01 SEPT 2025 : GAUTAM ; J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, solemnly organized a condolence meeting at Shakuntlam Hall of the Uni Read More...

9/1/2025 6:22:25 PM
बिना किसी विरोध के निर्विरोध कर्मचारियों के नेता चुने गए

FARIDABAD NEWS 01 SEPT 2025 : GAUTAM ; नहरपार एरिये की ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-69 स्तिथ आईएमटी के कार्यकारी अभियन्ता ऑपरेशन कार्यालय के प्राँगण में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिट Read More...

9/1/2025 6:17:51 PM
लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा की भाजपा  सरकार का मास्टर स्ट्रोक : उमेश भाटी 

FARIDABAD NEWS 01 SEPT 2025 : GAUTAM : समाज मेें महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार ने हाल ही में लाडो लक्ष्मी योजना शुरू करने का ऐलान किया है. इस योजना के तहत Read More...

9/1/2025 6:13:29 PM
झूठा भ्रम फैला राहुल गांधी जी की छवि धूमिल कर रही भाजपा : बलजीत कौशिक

FARIDABAD NEWS 01 SEPT 2025 : GAUTAM ; बिहार के दरभंगा की घटना को लेकर फरीदाबाद में भाजपा नेताओं द्वारा लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी जी के पुतला फ Read More...

9/1/2025 6:09:13 PM
राष्ट्रीय अधिवेशन हेतु नीति तैयार, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

PALWAL NEWS 01 SEPT 2025 : GAUTAM :  सहकार भारती द्वारा आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए सहकार भारती के शीर्ष अधिकारियों ने रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है जिस Read More...

8/31/2025 8:51:15 PM
सेवानिवृत्त आईएएस डॉ.एस.पी.गुप्ता का 75वाँ जन्मदिवस बेसहारा गोवंश सेवा दिवस के रूप में मनाया

TAVRU  NEWS 31 AUG 2025 : GAUTAM ; सेवानिवृत्त आई.ए.एस तथा कामधेनु आरोग्य संस्थान के संस्थापक डॉ.एस.पी. गुप्ता का 75वाँ जन्मदिवस बेसहारा गोवंश सेवा दिवस के रूप में मनाय Read More...


Welcome