FARIDABAD

HindustanVision Sunday,12 July , 2026
सतोई में डंपिंग यार्ड नहीं बनने दिया जाएगा : कृष्णपाल गुर्जर

FARIDABAD NEWS 12 JULY 2026 : GAUTAM : IIAF, पूर्व विधायक नैनपाल रावत एवं आसपास के गांवों की सरदारी ने सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय राज्य मंत्री के आश्वासन से ग्रामीणों और उद्योग जगत ने ली राहत की सांस

फरीदाबाद। सतोई में प्रस्तावित डंपिंग यार्ड के विरोध में आज IIAF (IMT Industries Association Faridabad) ने पूर्व विधायक नैनपाल रावत तथा सतोई एवं आसपास के गांवों की सरदारी, गणमान्य नागरिकों और किसानों के साथ मिलकर माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन प्राप्त करने के तुरंत बाद केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने मामले का संज्ञान लेते हुए सभी को आश्वस्त किया कि सतोई में डंपिंग यार्ड नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विषय पर वे संबंधित अधिकारियों तथा हरियाणा सरकार से तत्काल बात करेंगे और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि यह क्षेत्र फरीदाबाद का प्रवेश द्वार (Gateway) है। यहीं से जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को जाने वाला प्रमुख हाईवे गुजरता है तथा इसी स्थान पर महत्वपूर्ण इंटरचेंज भी स्थित है। इसके अतिरिक्त, माननीय मुख्यमंत्री द्वारा घोषित लगभग 200 एकड़ का प्रस्तावित कमर्शियल हब भी इसी क्षेत्र में विकसित किया जाना है। ऐसे में यदि यहां डंपिंग यार्ड बनाया जाता है तो इससे फरीदाबाद की छवि धूमिल होगी, उद्योगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, निवेश प्रभावित होगा तथा एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों और देश-विदेश से आने वाले लोगों के सामने शहर की नकारात्मक तस्वीर प्रस्तुत होगी। इसलिए इस स्थान पर किसी भी कीमत पर डंपिंग यार्ड नहीं बनने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद विकास और निवेश की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। ऐसे समय में शहर के प्रवेश द्वार पर डंपिंग यार्ड बनाना न तो विकास की दृष्टि से उचित है और न ही फरीदाबाद की प्रतिष्ठा के अनुरूप।

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से सतोई एवं आसपास के गांवों के ग्रामीणों में डंपिंग यार्ड को लेकर भारी असंतोष व्याप्त था। किसी स्तर पर स्पष्ट आश्वासन न मिलने के कारण क्षेत्र में चिंता और असमंजस का माहौल बना हुआ था। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर के स्पष्ट आश्वासन के बाद ग्रामीणों, किसानों तथा उद्योग प्रतिनिधियों ने राहत की सांस ली और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक नैनपाल रावत उपस्थित रहे। IIAF (IMT Industries Association Faridabad) की ओर से महासचिव रश्मि सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गोयल, चेयरमैन बी.पी. दलाल, ब्लॉक लीडर अमित खन्ना एवं पुनीत गुप्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा सतोई एवं आसपास के गांवों की सरदारी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक तथा सैकड़ों किसान भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

सतोई में डंपिंग यार्ड नहीं बनने दिया जाएगा : कृष्णपाल गुर्जर

More News

7/12/2026 10:04:40 PM
सतोई में डंपिंग यार्ड नहीं बनने दिया जाएगा : कृष्णपाल गुर्जर

FARIDABAD NEWS 12 JULY 2026 : GAUTAM : IIAF, पूर्व विधायक नैनपाल रावत एवं आसपास के गांवों की सरदारी ने सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय राज्य मंत्री के आश्वासन से ग्रामीणों और उद्योग Read More...

7/12/2026 10:02:07 PM
साई धाम सेक्टर 86 में 77वाँ सामूहिक विवाह हुआ सफलतापूवर्क आयोजन

FARIDABAD NEWS 12 JULY 2026 : GAUTAM :  साई धाम द्वारा आयोजित 77वें सामूहिक विवाह में 25 जोड़ों को परिणय-सूत्र में बांधा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रा Read More...

7/11/2026 7:51:20 PM
अभियान के तहत 13 जुलाई की जिला स्तरीय रैली ऐतिहासिक होगी : बलबीर सिंह बालगुहेर 

FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार द्वारा 13 मई को नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के साथ हुए समझौते को लागू करन Read More...

7/11/2026 7:28:52 PM
होटल मैनेजमेंट संस्थान फरीदाबाद में नए शैक्षणिक सत्र में  सीधे प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ

FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट फरीदाबाद के प्रिंसिपल  डॉ संदीप लोहानी ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार के पर्यटन विभाग Read More...

7/11/2026 7:05:05 PM
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल और भारत विकास परिषद ने की 'हरित धरा अभियान' की शुरुआत; बल्लभगढ़ में लगेंगे 1000 पेड़ :  मूलचंद शर्मा

BALLABHGARH  NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाने की दिशा में एक अनुकरणीय कदम उठाते हुए, विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल (सेक्टर-2 ब्रांच) Read More...

7/11/2026 6:58:28 PM
रविवार की छुट्टी का पूरा लाभ उठाएं और अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क करें : डीसी

FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026  : GAUTAM : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान अब अपने अंतिम चरण में है। अभियान की अंतिम तिथि 14 जुल Read More...

7/11/2026 6:52:09 PM
पौधारोपण केवल अभियान नहीं, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है" : ठाकुर उमेश भाटी

FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन आयोग के चेयरमैन ठाकुर उमेश भाटी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों Read More...

7/11/2026 6:46:23 PM
सतयुग दर्शन वसुंधरा के स्थापना दिवस पर विशाल निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन

FARIDABAD NEWS 11 JULY 2026 : GAUTAM : सतयुग दर्शन वसुंधरा के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि.) एवं सर्वोदय हॉस्पिटल, फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आ Read More...


Welcome