- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,05 June , 2026
FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व तंबाकू निषेध दिवस सप्ताह के समापन अवसर पर आज दिनांक 05-06-2026 को जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रेडक्रॉस भवन सेक्टर 12 में किया गया, जिसमें प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण प्राप्त करने आए अभ्यर्थियों को तंबाकू सेवन, नशे की लत एवं उससे होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा समाज में जागरूकता फैलाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को बताया गया कि तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थ न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं, बल्कि परिवार एवं समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। विशेषज्ञों द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि समय रहते नशे से दूरी बनाकर एवं उचित परामर्श एवं उपचार के माध्यम से व्यक्ति स्वस्थ जीवन की ओर लौट सकता है।
इस अवसर पर पुरुषोत्तम सैनी, उपाधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को नशे से बचाना समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि तंबाकू एवं नशीले पदार्थ अनेक गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं तथा युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाकर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनना चाहिए। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों से अपील की कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहें तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
नायब तहसीलदार सुशील राठी ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासित एवं स्वस्थ जीवन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने युवाओं को खेल, शिक्षा एवं सामाजिक कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सकारात्मक सोच एवं अच्छे संस्कार ही व्यक्ति को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखते हैं।
कार्यक्रम में धर्मेंद्र कसाना, प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने अपने संबोधन में कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल प्रशासन या संस्थाओं के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सामाजिक जागरूकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा अपने गांव, मोहल्ले एवं शिक्षण संस्थानों में नशे के विरुद्ध संदेश फैलाएं।
कार्यक्रम में बी.के. अस्पताल के मानसिक स्वास्थ्य विभाग से अनुक्रम भाटी, ममता चौधरी एवं सुमंत्रा द्वारा प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति उपचार, काउंसलिंग सेवाओं एवं तनाव प्रबंधन के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों को समय पर उचित उपचार एवं पारिवारिक सहयोग मिलना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। साथ ही युवाओं को तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों, कैंसर, हृदय रोग एवं मानसिक प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया गया।
इस जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में अमर, राजेश, शुभम, महादेव, नितीश एवं अशोक का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन अपनाने की शपथ दिलाकर किया गया।
FARIDABAD NEWSD 06 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा क्षेत्र के बीमाकृत व्यक्तियों को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा न Read More...
PALWAL NEWS 06 JUNE 2026 : देशभर में विश्वस्तरीय सड़क संरचना का सपना दिखाने वाले केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के विजन को पलवल में राष्ट्री Read More...
FARIDABAD NEWS 06 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व तंबाकू निषेध दिवस सप्ताह के समापन अवसर पर आज दिनांक 05-06-2026 को जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा एक जागरूकता कार्य Read More...
300 से अधिक साइक्लिंग प्रेमियों ने लिया भाग, मेधावी छात्राओं को साइकिलें भेंट कर दिया सामाजिक सरोकार का संदेश
FARIDABAD NEWS 06 JUNE 2026 : GAUTAM : स्वस्थ जीवनशैली,
Read More...
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में 50 पौधों का रोपण
FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलए
Read More...
FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम, श्री सिद्धदाता आश्रम में पर्यावरण संरक्षण का व्यापक संदेश दिया Read More...
FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व पर्यावरण दिवस पर सेक्टर-7 और सेक्टर-14 में आयोजित कार्यक्रमों में की घोषणाएं, ऑक्सीजन कॉरिडोर, नए ईको वन, वेस्ट मैनेजमेंट और विक Read More...
FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व तंबाकू निषेध दिवस सप्ताह के समापन अवसर पर आज दिनांक 05-06-2026 को जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम क Read More...