FARIDABAD

HindustanVision Friday,05 June , 2026
न्यायमूर्ति दीपक सिब्बल ने वर्चुअल माध्यम से किया पौधारोपण अभियान का शुभारंभ

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में 50 पौधों का रोपण
FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), फरीदाबाद द्वारा जिला न्यायालय परिसर, सेक्टर-12, फरीदाबाद में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों द्वारा लगभग 50 पौधों का रोपण किया गया।

यह कार्यक्रम 05 जून 2026 से 05 अगस्त 2026 तक चलने वाले व्यापक पौधारोपण अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन एवं पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ के न्यायमूर्ति दीपक सिब्बल द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल देते हुए सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा चेयरमैन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद संदीप गर्ग ने अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि आज लगाए गए पौधे भविष्य में वृक्ष बनकर आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण प्रदान करेंगे। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जितेंद्र सिंह ने भी पौधारोपण किया। उन्होंने बताया कि आज से प्रारंभ हुआ यह व्यापक पौधारोपण अभियान 05 अगस्त 2026 तक जारी रहेगा। उन्होंने पर्यावरण का महत्व समझाते हुए कहा कि पर्यावरण में हमारे आसपास की वायु, जल, भूमि, वनस्पति तथा सभी जीव-जंतु शामिल हैं और इनके संरक्षण से ही मानव जीवन सुरक्षित एवं स्वस्थ रह सकता है।

सभी न्यायिक अधिकारियों ने पौधारोपण कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के निर्माण हेतु अपना संकल्प व्यक्त किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो समाज में हरियाली बढ़ाने तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने में सहायक सिद्ध होगा।

न्यायमूर्ति दीपक सिब्बल ने वर्चुअल माध्यम से किया पौधारोपण अभियान का शुभारंभ

More News

6/6/2026 7:34:59 PM
कर्मचारी राज्य बीमा निगम क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा और होमी भाभा टाटा स्मारक केंद्र के मध्य करार

FARIDABAD NEWSD 06 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा क्षेत्र के बीमाकृत व्यक्तियों को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा न Read More...

6/6/2026 7:30:21 PM
गडकरी बना रहे विश्वस्तरीय सड़कें, पलवल में NHAI ने बना दिया तालाब

PALWAL NEWS 06 JUNE 2026 :  देशभर में विश्वस्तरीय सड़क संरचना का सपना दिखाने वाले केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के विजन को पलवल में राष्ट्री Read More...

6/6/2026 7:23:29 PM
विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह का समापन...

FARIDABAD NEWS 06 JUNE 2026 : GAUTAM  : विश्व तंबाकू निषेध दिवस सप्ताह के समापन अवसर पर आज दिनांक 05-06-2026 को जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा एक जागरूकता कार्य Read More...

6/6/2026 7:17:38 PM
रैडिसन ब्लू ग्रेटर नोएडा का 'पैडल फॉर टूमौरो'साइक्लोथॉन उत्साहपूर्वक संपन्न

300 से अधिक साइक्लिंग प्रेमियों ने लिया भाग, मेधावी छात्राओं को साइकिलें भेंट कर दिया सामाजिक सरोकार का संदेश
FARIDABAD NEWS 06 JUNE 2026 : GAUTAM : स्वस्थ जीवनशैली, Read More...

6/5/2026 7:44:09 PM
न्यायमूर्ति दीपक सिब्बल ने वर्चुअल माध्यम से किया पौधारोपण अभियान का शुभारंभ

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में 50 पौधों का रोपण
FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलए Read More...

6/5/2026 7:40:21 PM
जगद्गुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने किया पौधारोपण, प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2026 : GAUTAM :  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम, श्री सिद्धदाता आश्रम में पर्यावरण संरक्षण का व्यापक संदेश दिया Read More...

6/5/2026 7:34:43 PM
पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने में बड़ा कदम, 45 नए ईको वन होंगे विकसित : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व पर्यावरण दिवस पर सेक्टर-7 और सेक्टर-14 में आयोजित कार्यक्रमों में की घोषणाएं, ऑक्सीजन कॉरिडोर, नए ईको वन, वेस्ट मैनेजमेंट और विक Read More...

6/5/2026 7:29:25 PM
पुरुषोत्तम सैनी, ने युवाओं को नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन अपनाने हेतु किया प्रेरित

FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व तंबाकू निषेध दिवस सप्ताह के समापन अवसर पर आज दिनांक 05-06-2026 को जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम क Read More...


Welcome