- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,06 June , 2026
FARIDABAD NEWSD 06 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा क्षेत्र के बीमाकृत व्यक्तियों को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा निरंतर प्रयासरत है। अति विशिष्ट उपचार करने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा ने करार किया है। इसी कड़ी में सरकार के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ भी करार किए जा रहे हैं, जिससे श्रमिकों को उच्चतम कोटि का इलाज प्राप्त हो सके।
इस कड़ी में समस्त प्रकार के कैंसर इलाज के लिए टाटा स्मारक केंद्र की इकाई होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, पंजाब के साथ करार किया गया है। पंजाब स्थित इस केंद्र के दो अस्पतालों होमी भाभा कैंसर अस्पताल तथा अनुसंधान केंद्र न्यू चंडीगढ़ तथा होमी भाभा कैंसर अस्पताल संगरूर के माध्यम से बीमाकृत व्यक्तियों को निःशुल्क इलाज मिल पाएगा। न्यू चंडीगढ़ स्थित अस्पताल में 300 बिस्तर की क्षमता है वहीं संगरूर स्थित अस्पताल में 125 बिस्तर की क्षमता है। बीमाकृत व्यक्तियों को यहाँ परामर्श, जाँच, कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी तथा सर्जरी की सुविधा देने के लिए अनुबंध किया गया है।
इस अवसर पर बोलते हुए होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, पंजाब के निदेशक डॉ आशीष गुलिया ने कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा के साथ पेनल में आने से समाज के सभी वर्गों को गुणवत्तापूर्ण कैंसर देखभाल देने के हमारे लक्ष्य में एक और महत्त्वपूर्ण नाम जुड़ गया है। यह संस्थान मरीजों के लिए उच्चतम कोटि का इलाज देने तथा आर्थिक कारणों से उपचार के लिए किसी को वंचित न रहने देने के अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्प है।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम, क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा के राज्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक राय ने इस करार को करने में अहम भूमिका निभाई है, उनका कहना है कि यह करार हरियाणा के बीमाकृत व्यक्तियों और सम्पूर्ण हरियाणा में निवास कर रहे बीमाकृत व्यक्तियों के लिए एक वरदान की तरह साबित होगा। अभी तक इस प्रकार की व्यवस्था से वे वंचित थे लेकिन अब टाटा स्मारक केंद्र जैसे विश्व विख्यात संस्थानों से भी बीमाकृत व्यक्ति इलाज प्राप्त कर सकेंगे, यह बहुत खुशी की बात है।
श्री हरि ओम प्रकाश, क्षेत्रीय निदेशक, कर्मचारी राज्य बीमा निगम, क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा ने इस अवसर पर होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, पंजाब के निदेशक डॉ आशीष गुलिया का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम बीमाकृत व्यक्तियों के हर संभव उपचार के लिए प्रयासरत है।
टाटा स्मारक अस्पताल मुंबई 1941 में स्थापित हुआ। आज देश भर से कैंसर मरीज इलाज के लिए वहाँ जाते हैं, जिसमें उच्चतम कोटि का कैंसर इलाज मिलता है और इलाज की लागत भी बहुत कम आती है। उत्तर भारत के मरीजों को इलाज के लिए मुंबई जाने में आ रही कठिनाइयों को समझते हुए पंजाब में वर्ष 2022 से टाटा स्मारक केंद्र ने इन दो अस्पतालों को स्थापित किया गया है। तब से यहाँ हज़ारों मरीज़ अपना इलाज करवा चुके हैं।
FARIDABAD NEWSD 06 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा क्षेत्र के बीमाकृत व्यक्तियों को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा न Read More...
PALWAL NEWS 06 JUNE 2026 : देशभर में विश्वस्तरीय सड़क संरचना का सपना दिखाने वाले केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के विजन को पलवल में राष्ट्री Read More...
FARIDABAD NEWS 06 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व तंबाकू निषेध दिवस सप्ताह के समापन अवसर पर आज दिनांक 05-06-2026 को जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा एक जागरूकता कार्य Read More...
300 से अधिक साइक्लिंग प्रेमियों ने लिया भाग, मेधावी छात्राओं को साइकिलें भेंट कर दिया सामाजिक सरोकार का संदेश
FARIDABAD NEWS 06 JUNE 2026 : GAUTAM : स्वस्थ जीवनशैली,
Read More...
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में 50 पौधों का रोपण
FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलए
Read More...
FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम, श्री सिद्धदाता आश्रम में पर्यावरण संरक्षण का व्यापक संदेश दिया Read More...
FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व पर्यावरण दिवस पर सेक्टर-7 और सेक्टर-14 में आयोजित कार्यक्रमों में की घोषणाएं, ऑक्सीजन कॉरिडोर, नए ईको वन, वेस्ट मैनेजमेंट और विक Read More...
FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व तंबाकू निषेध दिवस सप्ताह के समापन अवसर पर आज दिनांक 05-06-2026 को जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम क Read More...