- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,06 June , 2026
PALWAL NEWS 06 JUNE 2026 : देशभर में विश्वस्तरीय सड़क संरचना का सपना दिखाने वाले केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के विजन को पलवल में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की लापरवाही धूमिल करती दिखाई दे रही है। वीरवार दोपहर हुई चंद मिनट की बारिश ने ही पलवल से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग और फ्लाईओवर की वास्तविक स्थिति जनता के सामने ला दी। सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं और वाहन चालक पानी में रास्ता तलाशने को मजबूर नजर आए।
बारिश के बाद सामने आई तस्वीरें यह सवाल खड़ा कर रही हैं कि जब कुछ मिनट की सामान्य वर्षा भी राजमार्ग की जल निकासी व्यवस्था को ध्वस्त कर सकती है, तो करोड़ों रुपये की लागत से बने इन ढांचों की गुणवत्ता और निगरानी का स्तर आखिर क्या है?
फ्लाईओवर के नीचे, सर्विस रोड और राजमार्ग के कई हिस्सों में पानी भरने से यातायात बाधित रहा। वाहन चालकों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी, जबकि दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति किसी खतरे से कम नहीं थी। पानी के नीचे सड़क की वास्तविक स्थिति छिप जाने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रही।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हर वर्ष मानसून से पहले जल निकासी तंत्र को दुरुस्त करने और नालों की सफाई के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही बारिश उन दावों की पोल खोल देती है। लोगों का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी केवल कागजी तैयारियों तक सीमित हैं, जबकि जमीनी स्तर पर समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
तस्वीरें कर रही हैं बड़ा सवाल : जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, वे स्वयं इस बात की गवाही दे रहे हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल निकासी की व्यवस्था कितनी बदहाल है। इन दृश्यों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा समय रहते आवश्यक रखरखाव और निगरानी नहीं की गई
जनता पूछ रही है कि क्या करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी राजमार्ग का यही स्तर रहेगा? क्या पहली ही बारिश में जलमग्न हो जाने वाली सड़कें "विश्वस्तरीय अवसंरचना" कहलाने योग्य हैं?
जलभराव की इस समस्या के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी?
देश को आधुनिक और सुरक्षित राजमार्ग देने का सपना तभी साकार होगा जब जमीनी स्तर पर जवाबदेही तय होगी। पलवल की यह तस्वीरें केवल जलभराव नहीं दिखातीं, बल्कि यह बताती हैं कि कहीं न कहीं जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही मंत्री नितिन गडकरी के विकास मॉडल को भी कठघरे में खड़ा कर रही है। यदि चंद मिनट की बारिश में राजमार्ग तालाब बन जाए, तो यह केवल पानी नहीं, बल्कि व्यवस्था की विफलता का प्रतिबिंब है।"
FARIDABAD NEWSD 06 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा क्षेत्र के बीमाकृत व्यक्तियों को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा न Read More...
PALWAL NEWS 06 JUNE 2026 : देशभर में विश्वस्तरीय सड़क संरचना का सपना दिखाने वाले केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के विजन को पलवल में राष्ट्री Read More...
FARIDABAD NEWS 06 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व तंबाकू निषेध दिवस सप्ताह के समापन अवसर पर आज दिनांक 05-06-2026 को जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा एक जागरूकता कार्य Read More...
300 से अधिक साइक्लिंग प्रेमियों ने लिया भाग, मेधावी छात्राओं को साइकिलें भेंट कर दिया सामाजिक सरोकार का संदेश
FARIDABAD NEWS 06 JUNE 2026 : GAUTAM : स्वस्थ जीवनशैली,
Read More...
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में 50 पौधों का रोपण
FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलए
Read More...
FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम, श्री सिद्धदाता आश्रम में पर्यावरण संरक्षण का व्यापक संदेश दिया Read More...
FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व पर्यावरण दिवस पर सेक्टर-7 और सेक्टर-14 में आयोजित कार्यक्रमों में की घोषणाएं, ऑक्सीजन कॉरिडोर, नए ईको वन, वेस्ट मैनेजमेंट और विक Read More...
FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व तंबाकू निषेध दिवस सप्ताह के समापन अवसर पर आज दिनांक 05-06-2026 को जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम क Read More...