FARIDABAD

HindustanVision Saturday,06 June , 2026
रैडिसन ब्लू ग्रेटर नोएडा का 'पैडल फॉर टूमौरो'साइक्लोथॉन उत्साहपूर्वक संपन्न

300 से अधिक साइक्लिंग प्रेमियों ने लिया भाग, मेधावी छात्राओं को साइकिलें भेंट कर दिया सामाजिक सरोकार का संदेश
FARIDABAD NEWS 06 JUNE 2026 : GAUTAM : स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रैडिसन ब्लू ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित वार्षिक साइक्लोथॉन ( 'पैडल फॉर टूमौरो' )Pedal for Tomorrow 2026 का पांचवां संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, नोएडा वेस्ट तथा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से 300 से अधिक साइक्लिंग उत्साहियों, खिलाड़ियों एवं फिटनेस प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में रैडिसन ब्लू ग्रेटर नोएडा के जनरल मैनेजर अनिर्बान सरकार, होटल प्रबंधन टीम, साइक्लिंग समुदाय के प्रतिनिधि तथा विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साइक्लोथॉन ने न केवल फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के संदेश को भी व्यापक रूप से प्रसारित किया।
इस अवसर पर रैडिसन ब्लू ग्रेटर नोएडा के निदेशक एवं पर्यावरण प्रेमी एस.एस. बांगा तथा मीनू बांगा ने पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनभागीदारी आधारित ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ-साथ लोगों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण एक सामाजिक पहल रही, जिसके अंतर्गत आसपास के झुग्गी एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की चार मेधावी छात्राओं को साइकिलें भेंट की गईं। छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए यह सहयोग प्रदान किया गया। आयोजकों ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मूल अधिकार है और यह छोटी-सी पहल छात्राओं को अपनी पढ़ाई नियमित रूप से जारी रखने तथा उनके सपनों को नई उड़ान देने में सहायक सिद्ध होगी।
रैडिसन ब्लू ग्रेटर नोएडा के जनरल मैनेजर अनिर्बान सरकार ने बताया कि ‘Pedal for Tomorrow’ का आयोजन लगातार पांचवें वर्ष किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, यातायात के दबाव और ईंधन की बढ़ती लागत के बीच साइकिल एक स्वास्थ्यवर्धक, किफायती एवं पर्यावरण-अनुकूल विकल्प के रूप में उभर रही है। उन्होंने लोगों से अपने दैनिक जीवन में साइकिल को अधिकाधिक अपनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में सहभागी बनने का आह्वान किया।
साइक्लोथॉन के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा सतत विकास के लक्ष्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम ने फिटनेस, सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के समन्वय का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया

रैडिसन ब्लू ग्रेटर नोएडा का 'पैडल फॉर टूमौरो'साइक्लोथॉन उत्साहपूर्वक संपन्न

More News

6/6/2026 7:34:59 PM
कर्मचारी राज्य बीमा निगम क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा और होमी भाभा टाटा स्मारक केंद्र के मध्य करार

FARIDABAD NEWSD 06 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा क्षेत्र के बीमाकृत व्यक्तियों को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा न Read More...

6/6/2026 7:30:21 PM
गडकरी बना रहे विश्वस्तरीय सड़कें, पलवल में NHAI ने बना दिया तालाब

PALWAL NEWS 06 JUNE 2026 :  देशभर में विश्वस्तरीय सड़क संरचना का सपना दिखाने वाले केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के विजन को पलवल में राष्ट्री Read More...

6/6/2026 7:23:29 PM
विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह का समापन...

FARIDABAD NEWS 06 JUNE 2026 : GAUTAM  : विश्व तंबाकू निषेध दिवस सप्ताह के समापन अवसर पर आज दिनांक 05-06-2026 को जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा एक जागरूकता कार्य Read More...

6/6/2026 7:17:38 PM
रैडिसन ब्लू ग्रेटर नोएडा का 'पैडल फॉर टूमौरो'साइक्लोथॉन उत्साहपूर्वक संपन्न

300 से अधिक साइक्लिंग प्रेमियों ने लिया भाग, मेधावी छात्राओं को साइकिलें भेंट कर दिया सामाजिक सरोकार का संदेश
FARIDABAD NEWS 06 JUNE 2026 : GAUTAM : स्वस्थ जीवनशैली, Read More...

6/5/2026 7:44:09 PM
न्यायमूर्ति दीपक सिब्बल ने वर्चुअल माध्यम से किया पौधारोपण अभियान का शुभारंभ

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में 50 पौधों का रोपण
FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलए Read More...

6/5/2026 7:40:21 PM
जगद्गुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने किया पौधारोपण, प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2026 : GAUTAM :  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम, श्री सिद्धदाता आश्रम में पर्यावरण संरक्षण का व्यापक संदेश दिया Read More...

6/5/2026 7:34:43 PM
पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने में बड़ा कदम, 45 नए ईको वन होंगे विकसित : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व पर्यावरण दिवस पर सेक्टर-7 और सेक्टर-14 में आयोजित कार्यक्रमों में की घोषणाएं, ऑक्सीजन कॉरिडोर, नए ईको वन, वेस्ट मैनेजमेंट और विक Read More...

6/5/2026 7:29:25 PM
पुरुषोत्तम सैनी, ने युवाओं को नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन अपनाने हेतु किया प्रेरित

FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व तंबाकू निषेध दिवस सप्ताह के समापन अवसर पर आज दिनांक 05-06-2026 को जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम क Read More...


Welcome