- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,22 August , 2026
FARIDABAD NEWS 22 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने शुक्रवार को तिगांव विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सेक्टर-16 स्थित सर्किट हाउस में नगर निगम के अधिकारियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ठेकेदारों के साथ बैठक की।
मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों से एक-एक विकास कार्य की प्रगति की जानकारी ली और कहा कि जिन कार्यों पर काम चल रहा है, उन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही, जिन नए विकास कार्यों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उनके जल्द से जल्द टेंडर जारी करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है। सड़क, सीवर, जल निकासी, सफाई, स्ट्रीट लाइट तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
मंत्री ने बैठक में मौजूद ठेकेदारों को भी स्पष्ट निर्देश दिए कि वे विकास कार्यों की गति बढ़ाएं और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में कार्य पूरा करें। उन्होंने काम में अनावश्यक लापरवाही या लगातार देरी करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और आवश्यकता पड़ने पर ब्लैकलिस्ट करने की भी चेतावनी दी।
मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और मौके पर जाकर कार्यों की गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आशीर्वाद से तिगांव विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। विकास कार्य समय पर पूरे होंगे तो इसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, देरी या अड़ंगा लगाने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में भाजपा नेता सुधीर नागर, जॉइंट कमिश्नर राजेश कुमार प्रजापति, जॉइंट कमिश्नर अमित मान, अधीक्षण अभियंता ओमवीर, पार्षद एवं फाइनेंस कमेटी सदस्य प्रदीप टोंगर, पार्षद प्रतिनिधि शीशराम अवाना, पार्षद प्रतिनिधि सुमंत चंदेल, पार्षद लाल मिश्रा, पूर्व पार्षद उम्मीदवार अमित भारद्वाज सहित क्षेत्र के सभी एसडीओ, जेई और संबंधित ठेकेदार मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 22 AUG 2026 : GAUTAM : अजय नागर वाटिका तिगांव में आज ग्रामीणों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मंत्री राजेश नागर Read More...
FARIDABAD NEWS 22 AUG 2026 : GAUTAM : The 7th National Social Work Week program (August 15 to 21), organized by the Department of Communication and Media Technology, J Read More...
FARIDABAD NEWS 22 AUG 2026 : GAUTAM : मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि संगठन सृजन अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य और हरियाणा में संगठन निर्माण की प Read More...
FARIDABAD 22 AUG 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, today organised a special lecture by renowned energy educator and env Read More...
FARIDABAD NEWS 22 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने शुक्रवार को तिगांव विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्हो Read More...
नगर निगम मुख्यालय पर आज हड़ताल के 15 वें दिन कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन लगाएं सरकार पर वायदा खिलाफी के आरोप
FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 : GAUTAM : Read More...
अमृता अस्पताल, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ईस्ट और रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद एक्सीलेंस संयुक्त रूप से कर रहे आयोजन
FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 ; GAUTAM ; हरियाणा सरकार में Read More...
FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी Read More...