FARIDABAD

HindustanVision Saturday,22 August , 2026
जीवन को ढंग से जीने के लिए स्वास्थ्य की करवायें निरंतर जांच :  राजेश नागर

FARIDABAD NEWS 22 AUG 2026 : GAUTAM :  अजय नागर वाटिका तिगांव में आज ग्रामीणों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मंत्री राजेश नागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर के आयोजन में अमृता अस्पताल, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ईस्ट और रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद एक्सीलेंस ने सहयोग किया। 

मंत्री राजेश नागर ने लोगों से कहा कि अपने स्वास्थ्य की निरंतर जांच करके ही आप स्वस्थ जीवन जी सकते हैं और स्वस्थ जीवन जीने वाला व्यक्ति ही अपने जीवन का सही आनंद उठा सकता है। मंत्री ने लोगों से कहा कि यदि आप स्वस्थ रहेंगे तो अपने उद्देश्यों की पूर्ति कर पाएंगे अन्यथा केवल दवाइयां खाते रहेंगे। मंत्री राजेश नागर ने लोगों से कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन आपको जागरूक करने के लिए किया जाता है। आप सरकारी अथवा निजी किसी भी प्रकार के अस्पताल का उपयोग करके अपने स्वास्थ्य की समय पर जांच करवा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में अभी भी रोग होने के बाद उसके उपचार पर काम किया जाता है जबकि परहेज अपना कर पहले से ही आदमी निरोगी जीवन जी सकता है। इसके लिए हरियाणा सरकार ने अनेक योजनाएं संचालित की हैं वहीं अस्पतालों को भी सुसज्जित किया है। आप उनका लाभ उठाएं। 

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के माध्यम से 280 रक्त जांच, 330 सामान्य जांच, 230 दांत रोगों की जांच, 320 आँखों की जांच, 180 हड्डी रोगों की जांच, 90 स्त्री रोगों की जांच, 150 त्वचा रोग, 25 मैमोग्राफी, 40 एचआईवी और 90 टीबी रोगों सहित कुल 2,138 लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर आयोजक उद्यमी अजय नागर, तिगांव के सरपंच विक्रम प्रताप नागर, तिगांव अधाना पट्टी के सरपंच प्रतिनिधि वेद प्रकाश अधाना,अमन नागर ,कमल नागर,चंद्र कौशिक ,रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ईस्ट के संरक्षक केसी लखानी, चेयर फाउंडेशन एचएल भूटानी, प्रेसिडेंट गुरनीत कौर चावला, सचिव रिटायर्ड मेजर राजेश गर्ग, कोषाध्यक्ष एसके त्यागी, ब्लड डोनेशन कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह तथा प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर धर्मवीर गुप्ता, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद एक्सीलेंस की प्रेसिडेंट डॉ. गरिमा गुप्ता, सचिव प्रियंका जैन और कोषाध्यक्ष शिल्पी गर्ग आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

जीवन को ढंग से जीने के लिए स्वास्थ्य की करवायें निरंतर जांच :  राजेश नागर

More News

8/22/2026 7:12:56 PM
जीवन को ढंग से जीने के लिए स्वास्थ्य की करवायें निरंतर जांच :  राजेश नागर

FARIDABAD NEWS 22 AUG 2026 : GAUTAM :  अजय नागर वाटिका तिगांव में आज ग्रामीणों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मंत्री राजेश नागर Read More...

8/22/2026 6:48:05 PM
Social Work Students' '7th National Social Work Week-2026' Event Concludes Successfully

FARIDABAD NEWS 22 AUG 2026 : GAUTAM :  The 7th National Social Work Week program (August 15 to 21), organized by the Department of Communication and Media Technology, J Read More...

8/22/2026 6:43:36 PM
फरीदाबाद में देरी नहीं हो रही, बल्कि मजबूत संगठन की तैयारी हो रही है : उमंग सिंघार

FARIDABAD NEWS 22 AUG 2026 : GAUTAM : मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि संगठन सृजन अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य और हरियाणा में संगठन निर्माण की प Read More...

8/22/2026 6:29:33 PM
Special Lecture by Prof. Chetan Solanki Highlights Need for Sustainable Energy and Responsible Consumption

FARIDABAD 22 AUG 2026 : GAUTAM  : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, today organised a special lecture by renowned energy educator and env Read More...

8/22/2026 6:22:42 PM
मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों को दिए तेजी से काम पूरा करने और नए टेंडर के निर्देश

FARIDABAD NEWS 22 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने शुक्रवार को तिगांव विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्हो Read More...

8/20/2026 9:08:34 PM
नगर निगम कर्मचारियों से विधायक सतीश फागना ने लिया ज्ञापन मुख्यमंत्री से बात कर हड़ताल का समाधान निकलने का दिया आश्वासन 

नगर निगम मुख्यालय पर आज हड़ताल  के 15 वें दिन कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन लगाएं सरकार पर वायदा खिलाफी के आरोप 

FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 : GAUTAM : Read More...

8/20/2026 9:01:54 PM
मंत्री राजेश नागर 22 अगस्त को तिगांव में करेंगे मेगा हेल्थ कैंप का उद्घाटन

अमृता अस्पताल, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ईस्ट और रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद एक्सीलेंस संयुक्त रूप से कर रहे आयोजन

FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 ; GAUTAM ; हरियाणा सरकार में Read More...

8/20/2026 7:47:41 PM
समाधान शिविर में एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी Read More...


Welcome